कमर तक लंबे बालों के लिए पिएं ये 1 खास तरह का ड्रिंक, सिर्फ 4 हफ्तों में दिखेगा असर

Best Drink for Long Hair : बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो एक स्पेशल नेचुरल ड्रिंक को पीने से काफी फायदा मिलेगा। आइए आपको इस स्पेशल ड्रिंक के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 1, 2026 8:46 AM IST

Special Drink recipe for Hair Growth : आजकल बालों का झड़ना और बहुत कम बढ़ना एक आम समस्या है। दरअसल धूल-मिट्टी, बिज़ी रूटीन, प्रदूषण और खराब खान-पान की बदलती खाने की वजह से हेल्थ पर असर पड़ता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए भी जिम्मेदार होती हैं। इसके अलावा, बाजार में मौजूद कई केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स भी आपके बालों को बहुत कमजोर कर सकते हैं, जिससे वह तेजी के साथ टूटते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, तीन नेचुरल चीजों से बनती है और बालों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद होती है।

यह ड्रिंक पोषण से भरपूर होती है, जो न सिर्फ बालों का झड़ना रोकती है बल्कि ग्रोथ भी करती है। हालांकि, इस ड्रिंक को रेगुलर पीना ज़रूरी है। यह ड्रिंक खाली पेट रेगुलर पीने पर बहुत अच्छा काम करती है।

हेयर ग्रोथ के लिए रोज पिएं यह स्पेशल ड्रिंक

सामग्री

  • 1/2 कप ताज़े करी पत्ते (धुले हुए)
  • 1 कप आंवला पाउडर
  • 2 कप पानी

बनाने का तरीका

बालों के लिए फायदेमंद इस ड्रिंक को बनने के लिए सबसे पहले करी पत्ते, आंवला पाउडर और पानी को ग्राइंडर में डालें। जब तक यह अच्छी तरह से महीन न हो जाए, तब तक ब्लेंड करें। जब यह अच्छे से पिस जाएं, तब इस जूस को आइस क्यूब ट्रे में डालकर कुछ घंटों के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दें। रात भर फ्रिज में इस जूस को रखने से जब ये आइस क्यूब में बन जाती है, तब हर रोज एक गिलास गर्म पानी लें और इसमें 2 आइस क्यूब्स डालें और आपकी ड्रिंक तैयार है। इस ड्रिंक में आप काला नमक डाल भी पी सकतें हैं। अगर आप बालों के टेक्सचर में सुधार करना चाहते हैं, साथ ही उन्हें मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक को कम से कम तीन से चार हफ़्ते तक रोज़ पिएं।

करी पत्ता और आंवला ड्रिंक के फायदे

बालों का झड़ना नेचुरली कम करें- अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं, तो आप इस ड्रिंक का नियमित सेवन कर सकते हैं, बहुत फायदा मिलेगा।

बालों की ग्रोथ तेज़ करता है: कुछ लोगों की समस्या होती है कि उनके बाल घने तो हैं और टूटते भी कम हैं, लेकिन उनकी ग्रोथ नहीं हो पाती है। ऐसे में इस ड्रिंक को पीना लाभदायक रहेगा।

बालों को जड़ों से मज़बूत बनाता है: अगर बालों की जड़ें कमजोर हैं, तो बालों का टूटना स्वाभाविक है। ऐसे में अगर आप बालों की जड़ों को मजबूत बनानाा चाहते हैं, तो आंवला और करी पत्ते की यह ड्रिंक लाभदायक रहेगी।

बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से रोकता है: आजकल ज्यादातर लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। इस समस्या से बचने के लिए भी यह नेचुरल ड्रिंक बहुत काम की है। नियमित रूप से पीने पर बहुत फायदा मिलेगा।

स्कैल्प की सेहत में सुधार करता है: अगर स्कैल्प अनहेल्दी होती है, तो रूसी और बालों के रूखेपन की समस्या बढ़ने लगती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए भी आंवला और करी पत्ते से बनी यह ड्रिंक पी जा सकती है, आपको 2 हफ्तो में ही रिजल्ट देखने को मिलेगा।

Highlights

  • आंवला बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है।
  • करी पत्ते के प्रयोग से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
  • आंवला स्कैल्प की सेहत में सुधार करता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source