पिम्पल होने के 3 फायदे जो शायद आपको हैरान कर दें!

pimple होने से आपकी उम्र बढ़ सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 2, 2017 6:24 PM IST

एक अहम दिन सुबह उठने पर देखना कि आपकी चिन पर एक बड़ा लाल पिम्पल हो गया है, हम जानते हैं इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। जैसा कि लोग मानते हैं, मुंहासे केवल एक स्किन प्रॉबल्म भर नहीं हैं। भले ही लोग चाहे जो भी कि कहे कि 40 की उम्र के बाद आपकी त्वचा कितनी बढ़िया हो जाएगी, लेकिन यह उन सबकी भरपाई कभी नहीं कर सकेंगे जो आपकी कम उम्र में हुआ था। हालांकि, आपको नाउम्मीद होने की ज़रूरत नहीं है। मुहांसों का असर केवल उतना ही नहीं है जितना कि आपकी आंखों को दिखता है। विज्ञान का कहना है कि मुंहासे सेहत के लिए कुछ अनजाने तरीके से फायदेमंद भी हैं, जिनके बारे में जानने के बाद लोग सोचेंगे कि उन्हें पिम्पल्स क्यों नहीं हुए। ये रहे वो 3 कारण जो बताते हैं कि पिम्पल्स हो सकते हैं आपके लिए फायदेमंद।

#1 आपकी उम्र बढ़ सकती है

अगर आपको पिम्पल्स हैं, तो आपको अपने टेलोमेरेज़ (telomeres) का एहसानमंद होना चाहिए। वे जितने लंबे होते हैं, आपकी उम्र भी उतनी ही ज़्यादा होती है। दरअसल आपके डीएनए टेलोमेरेज़ नामक एक सुरक्षात्मक संरचना द्वारा ढंके हुए होते हैं। ये आपके क्रोमसोम की क्वालिटी कम होने से बचाते हैं। छोटे टेलोमोरेज़ बुढ़ापे और कम उम्र से और लंबे टेलोमेरेज़ लंबी उम्र से जुड़े हुए होते हैं। क्या आप जानते हैं कि स्टडीज़ क्या कहती हैं? ऐसा कहा जाता है कि पिम्पल से परेशान लोगों में लंबे टेलोमेरेज़ होते हैं, जो उन्हें कुछ जानलेवा संक्रामक रोगों के प्रति ज़्यादा संवेदनशील बनाते हैं! इसका मतलब है कि आप अपने उन दोस्तों से ज़्यादा जी सकते हैं जो आपके पिम्पल्स का मज़ाक उड़ाते हैं।1

#2 आपकी उम्र अच्छे तरीके से बढ़ती है

जब मुंहासों की बात आती है, तो बेहतर है कि वे ज़्यादा समय तक टिके रहें। तो जवानी के कुछ सालों के बारे में मत सोचिए जो पिम्पल्स की वजह से ख़राब हो गए, खासकर अगर आपको पता है कि भविष्य में आपकी ऑयली स्किन आपके लिए क्या लेकर आ रही है। ऑयली-पिम्पल वाली स्किन होने का एक फायदा है लंबे टेलोमेरेज़। और आपको जल्दी मरने से बचाने के अलावा, लंबे टेलोमेरेज़ आपकी उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया धीमी कर देते हैं, जिससे आप बहुत दिनों तक आपकी उम्र कम लगती है।1

#3 आपका दिल ज़्यादा हेल्दी होगा

पिम्पल होने का एक और फायदा यह है कि आपकी साफ-स्किन वाले दोस्तों के मुकाबले आपका दिल बीमारियों से ज़्यादा बचा हुआ होता है। यह सच है। खासकर अगर आप एक आदमी हैं और टीनएज में आपको पिम्पल्स थे। यूके में 10,000 पुरुषों पर की गयी एक स्टडी में निष्कर्ष निकला कि जिन्हें टीनएज में पिम्पल हुए थे उन्हें कोरोनरी हृदय रोगों का ख़तरा कम था। इसका कारण यह है कि मुंहासे का कारण यानि एण्ड्रोजन हार्मोन्स आपके दिल को सुरक्षित रख सकते हैं।2

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock, Getty Images.

संदर्भ:1. Ribero, S., Sanna, M., Visconti, A., Navarini, A., Aviv, A., Glass, D., … & Mangino, M. (2017). Acne and Telomere Length: A New Spectrum between Senescence and Apoptosis Pathways. Journal of Investigative Dermatology, 137(2), 513-515.

2.Galobardes, B., Smith, G. D., Jeffreys, M., Kinra, S., & McCarron, P. (2005). Acne in adolescence and cause-specific mortality: lower coronary heart disease but higher prostate cancer mortality: the Glasgow Alumni Cohort Study. American journal of epidemiology, 161(12), 1094-1101.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source