Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Beauty Benefits Of Tomatoes: टमाटर का रसीला स्वाद सलाद, चटनी और सालसा को बेमिसाल बना सकता है वहीं, सब्जी और दाल में टमाटर को कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। टमाटर के सेवन से दिल, लीवर और पाचन तंत्र को कई प्रकार के फायदे होते हैं। वहीं, टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे विटामिन बी, विटामिन सी, मैग्नीशियम और आयरन शरीर को भीतर से स्वस्थ बनाते हैं। यही नहीं टमाटर आपकी स्किन को भी सुंदर बनाते हैं। त्वचा पर टमाटर लगाने से स्किन पर बैठे बैक्टेरिया खत्म होते हैं और स्किन स्वस्थ बनती हैं। यहां आप पढ़ सकते हैं त्वचा पर टमाटर लगाने से होने वाले हेल्दी फायदों के बारे में। (Why Tomato Is Good For Skin in Hindi)
टमाटर को कुचलकर स्किन की मसाज करने से त्वचा पर दिखने वाले दाग-धब्बे कम होते हैं। इससे त्वचा पर ग्लो भी आता है। दरअसल, टमाटर में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट्स की तरह काम करने वाले तत्व पाए जाते हैं जो स्किन की रंगत निखारते हैं। इसीलिए, टमाटर का पेस्ट लगाने के बाद त्वचा हेल्दी-ग्लोइंग बनती है।
जिन लोगों की त्वचा बहुत चिपचिपी और निस्तेज दिखायी देती है। ऐसे लोगों को अपनी त्वचा पर मसले हुए टमाटर का लेप करने से लाभ हो सकता है। दरअसल, टमाटरों में पाया जाने वाला लाइकोपीन नामक तत्व स्किन के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। यह स्किन पोर्स में बनने वाले अतिरिक्त सीबम को हटाता है जिससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है। इसी तरह टमाटर का जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर होता है जो, त्वचा को इरिटेशन से राहत दिलाते हैं और रैशेज जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।
खुले हुए रोमछिद्रों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। टमाटर का पेस्ट लगाने से ओपन स्किन पोर्स की समस्या कम होती है। टमाटर के जूस में ऐसे त नेचुरल एस्ट्रिंजेंट के रूप में बहुत अच्छा काम करता है और त्वचा के लिए नेचुरल एस्ट्रिंजेंट के तौर पर भी काम करता है जिससे स्किन हेल्दी बनती है।
लाल टमाटरों का सबसे गुणकारी तत्व लाइकोपीन एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। स्किन पर टमाटर का पेस्ट लगाने से स्किन को यूवी डैमेज से बचा पाना आसान हो सकता है। स्किन पर टमाटर को पीसकर दिन में 2 बार लगाएं और 20 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो दें।