... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 15, 2018 11:46 PM IST
पलकों के बाल कैसे होते हैं घने व लंबे ? © Shutterstock
पलकों में अगर बाल कम हों तो वो चेहरी की खूबसूरती को कम कर देती हैं। पलकें घनी हों तो चेहरा चांद की तरह खिलने लगता है। पलकों से आंखों की सुंदरता तो बढ़ती ही है साथ में चेहरे को एक अलग प्रकार की आभा मिलती है। आजकल लड़कियों को देखते हैं तो ज्यादातर इसके लिए आईलेसेस लगाती हैं जो आंखों को भी नुकसान पहुंचाता है। लेकिन सुंदर दिखने के लिए आंखों की परवाह नहीं करते हैं। आंखों की सुंदरता और सेहत के लिए हम यहां आयुर्वेदिक तरीके से पलकों को घनी करने का घरेलू उपाय बता रहे हैं। इससे आपकी पलकें घनी और लंबी कुछ ही दिनों में हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।
कॉस्टल ऑयल और नींबू का रस
नींबू सुंदरता बढ़ाने के लिए सबसे असरदार आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है। नीबू में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है जो बालों के हेल्थ के लिए बेहतर होता है। इसके उपयोग से आपके पलकों के कमजोर बाल मजबूत होते हैं और कुछ ही दिनों घनी हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं कॉस्टल ऑयल और नींबू का उपयोग कैसे करना है।
क्या है तरीका
कैसे बनाएं
सबसे पहले नींबू को छीलकर इसके छिलका लेकर छोटे-छोटे ठुकड़ों में कांट लें। अब इसे लेकर कैस्ट्रॉल ऑयल में डाल दें। इसे कम से कम 3-4 दिन ऐसे ही पड़ा रहने दें। तय समय के बाद छिलकों को इससे निकाल लें और फेंक दें। अब इस ऑयल को मस्कारा और किसी टिप की मदद से रात को सोने से पहले पलकों पर लगा लें। दूसरे दिन साफ पानी से धो लें। रोजाना सोने से पहले इस घरेलू उपाय को अपनाकर कुछ ही दिनों में आप बेहतरीन घनी और लंबी पलके पा सकती है।