बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करते हैं ये काले बीज, 5 रूपए से भी कम हो कीमत

अलसी के बीज कई तरह की प्रॉब्लम्स से राहत भी दिलाते हैं और बालों की हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। आइए जानें बालों के लिए अलसी के फायदों और इसके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 24, 2023 9:27 PM IST

Beauty benefits of flaxseeds for hair: फ्लैक्सीड्स या अलसी के बीज (Alsi ke beej) एक हेल्दी फूड होने के साथ-साथ स्किन और बालों का पोषण करने वाले नेचुरल इंग्रीडिएंट भी हैं। अलसी के बीजों को सुपरफूड भी कहा जाता है क्योंकि, इनमें विटामिन बी (Vitamin B) और विटामिन ई (Vitamin E)  जैसे हेल्दी फैट्स के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (Omega 3 Fatty Acids) भी होते हैं जो स्किन, बालों और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों का पोषण करते हैं। अलसी का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है जैसे अलसी के बीजों से स्मूदी बनायी जा सकती है या इन बीजों को भूनकर इन्हें सलाद में मिलाया जा सकता है। वहीं, अलसी के लड्डू और चिक्की खाने से भी इसके फायदे उठाए जा सकते हैं। (Healthy ways to consume Flaxseeds)

वहीं, बालों के लिए भी अलसी के बीजों का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों (ways to use flaxseeds for healthy hair) से किया जा सकता है। अलसी के बीज कई तरह की प्रॉब्लम्स से राहत भी दिलाते हैं और बालों की हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। आइए जानें बालों के लिए अलसी के फायदों और इसके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में। (Beauty benefits of flaxseeds for hair in Hindi.)

बालों के लिए टॉनिक हैं अलसी के बीज, जानें इसके सभी फायदे (Amazing benefits of flaxseed for hair)

बढ़ाए बालों की ग्रोथ (Foods for hair growth)

बालों की जड़ों को पोषण देने के साथ-साथ हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है अलसी का तेल। यह बालों की जड़ों को उत्तेजित करके उनकी ग्रोथ बढ़ाने में भी यह मदद करता है। इसके लिए अलसी के तेल से बालों और स्कैल्प की मसाज करें। इससे बालों की लम्बाई तेजी से बढ़ेगी। (how to boost up hair growth)

बालों का टेक्स्चर सुधारे

रूखे-सूखे और बेजान बालों को पोषण देकर अलसी के बीज उन्हें सॉफ्ट बनाते हैं और बालों को पोषण देते हैं। अलसी के बीजों में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ड्राई स्कैल्प (Dry Scalp) की प्रॉब्लम से आराम मिलता है। (natural remedies to improve hair texture)

कमजोर बालों को टूटने से बचाए

फ्लैक्सीड्स में विटामिन बी (Vitamin B sources) और विटामिन ई पाए जाते हैं। ये दोनों ही तत्व बालों को अंदर से पोषण देकर स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। इससे बाल हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। इससे बालों के कमजोर होकर टूटने और हेयर फॉल की समस्या से राहत मिलती है। ( Home remedies for hair fall)

फ्री-रैडिकल से रखे सुरक्षित

फ्लैक्सीड्स में विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बालों को फ्री-रैडिकल्स (free radical damage) से होने वाले डैमेज से बालों को सुरक्षित रखते हैं। इससे, बाल हेल्दी बनते हैं। इससे बालों की मजबूती बढ़ती है और ग्रोथ होती है।

ऐसे लगाएं बालों में अलसी के बीज

  • 2-3 चम्मच अलसी के बीज लें और इसे एक गिलास पानी के साथ भिगोकर रखें।
  • फिर, इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकने के लिए रखें।
  • पानी उबलकर जब उबलकर आधे से भी कम हो जाए या एक गाढ़े पेस्ट की तरह दिखने लगे तो आंच बंद कर दें।
  • अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • शैम्पू करने से पहले इस मिश्रण से बालों और स्कैल्प की मसाज करें और एक घंटे तक बालों में लगा रहने दें। उसके बाद बालों को शैम्पू और पानी से वॉश करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source