... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सर्दी में इस हरी चीज का पानी लगाने से स्किन हो जाएगी बेदाग और निखरी, जानें कितनी फायदेमंद
सर्दी में अक्सर लोगों को ड्राई और बेजान स्किन की परेशानी होती है, जिससे राहत पाने के लिए आप महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते होंगे। भले ही ये महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स आपको फौरी राहत पहुंचाने का काम करते हों लेकिन आगे चलकर ये आपकी स्किन को और ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम करता है। सर्दियों में अक्सर ये परेशानी लोगों को सताती है और अगर आप भी सर्दी शुरू होते ही ड्राई स्किन और दूसरी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं तो हम आपको एक ऐसी देसी चीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन को वापस से ग्लोइंग बनाने का काम करेगा और स्किन को स्मूथ बनाएगा।
सर्दी में ठंडी और शुष्क हवा आपकी स्किन को रूखा और बेजान बनाने का काम करती है, जिसको ठीक करने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल एलोवेरा में स्किन को हील और मॉश्चराइजकरने का काम करता है। सर्द हवा से रूखी और बेजान हुई स्किन को ठीक करने से लेकर एलोवेरा सर्दी में ग्लो लाने का काम करता है।
एलोवेरा, स्किन को मॉश्चराइज करने में मदद करता है, साथ ही ये आपकी स्किन को क्लीन करता है और क्लींजर के रूप में आपकी स्किन को साफ रखने में मदद करता है।
एलोवेरा का क्रीमी टेक्सचर आपकी स्किन को रिफ्रेश करने के साथ-साथ साफ भी करता है।
अगर आप एलोवेरा में आर्गन ऑयल मिलाते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन ई और नैचुरल फैटी एसिड आपकी स्किन को हेल्दी बनाने का काम करती है।
एलोवेरा आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ आपकी स्किन को सेंसेटिव बनने से रोकता है।
एलोवेरा आपकी स्किन को नरिश करने के साथ-साथ आपकी स्किन को क्लींज करने में मदद करता है।
एलोवेरा में किसी तरह का कैमिकल नहीं होता है, जिसे हटाने के बाद चेहरे पर किसी प्रकार का कोई साइड-इफेक्ट नहीं होता है।
एलोवेरा में मौजूद पीएच आपकी स्किन को हाइड्रेट करने के साथ नमी-नमी को लॉक करने का काम करता है।
एलोवेरा में मौजूद विटामिन ए, सी और ई आपकी स्किन को नरिश करने में मदद करेगा और एंटी-एजिंग में मदद करेगा।