सर्दियां आने से पहले ही घर पर बना लें बादाम और एलोवेरा की ये नेचुरल क्रीम, नहीं खरीदने पड़ेंगे महंगे स्किन प्रोडक्ट्स

Skin care in winter: सर्दियों का मौसम आने वाला है, जिसमें लोगों को स्किन से जुड़ी काफी परेशानियां होती हैं। हम आपको घर पर ऐसी ही एक नेचुरल क्रीम को बनाने का तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आप अपनी त्वचा को हेल्दी रख सकते हैं और आपको महंगे स्किन प्रोडक्ट्स भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 28, 2022 5:43 PM IST

Homemade skin cream: गर्मियों के बाद जब सर्दियों का मौसम आता है, तो हर कोई खुश होता है। देखा गया है कि लोगों को गर्मियों से ज्यादा सर्दियां पसंद होती हैं। लेकिन आपकी स्किन को सर्दियां बिलकुल भी पसंद नहीं होती हैं और सर्दियां शुरू होते ही तरह-तरह की स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं, जिनके लिए अलग-अलग प्रकार के स्किन प्रॉडक्ट्स लाने पड़ते हैं। अगर सर्दियां आगे ही आपको भी अपने बैग में लोशन और न जाने तरह-तरह के स्किन प्रॉडक्ट रखने पड़ते हैं और फिर भी स्किन में रूखापन रहता है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। हम आपको एक ऐसी नेचुरल स्किन क्रीम के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी स्किन की हर प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करेगी। अगर आप सर्दियां आने से पहले ही इस नेचुरल क्रीम का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे तो आपको महंगे स्किन प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। चलिए जानते हैं इस खास नेचुरल क्रीम के फायदों के बारे में और इन्हें बनाने का तरीका (How to keep skin healthy in winters)

बादाम और एलोवेरा स्किन क्रीम के फायदे (Almond and Aloevera cream)

बादाम और एलोवेरा दोनों को ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दोनों को मिलाकर बनाई जाने वाली स्किन क्रीम बेहद खास होती है और इस से मिलने वाले फायदों के बारे में नीचे बताया गया है -

1. स्किन का रूखापन दूर करे

रूखी त्वचा को दूर करने के लिए एलोवेरा और बादाम से बनी स्किन क्रीम काफी फायदेमंद हो सकती है। बादाम स्किन को पोषक तत्व प्रदान करता है और एलोवेरा पर्याप्त नमी देता है, जिससे त्वचा का मॉइश्चराइजर लेवल बना रहता है। अगर सर्दियों में आपकी त्वचा में रूखापन रहता है, तो आपको इस नेचुरल क्रीम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

2. रंगत खराब होने से रोके

सर्दियों में इस्तेमाल की जाने वाली सामान्य कोल्ड क्रीम त्वचा के रूखेपन को तो दूर कर देती हैं, लेकिन इससे त्वचा की रंगत में काफी प्रभाव पड़ता है। लेकिन बादाम और एलोवेरा की यह नेचुरल क्रीम रंगत को खराब करने की बजाय उसमें उल्टा निखार भी लाती है।

3. खुजली व जलन दूर करे

सर्दियों में कुछ लोगों को त्वचा में जलन, लालिमा और खुजली जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जो काफी परेशान कर देने वाली स्थिति बन सकती है। त्वचा में खुजली और लालिमा को दूर करने के लिए इस नेचुरल क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। इस क्रीम में मौजूद एलोवेरा लालिमा और जलन को दूर करता है, बादाम स्किन की खुजली को शांत करने में मदद करता है।

4. दाग धब्बों को दूर करे

अगर स्किन प्रोडक्ट यूज करके आपकी स्किन में भी दाग धब्बे पड़ने लगे हैं, तो यह नेचुरल क्रीम आपके काफी काम आ सकती है। इस क्रीम की मदद से स्किन की रंगत में सुधार किया जा सकता है, जिससे दाग व धब्बे भी शांत हो जाते हैं।

कैसे बनाएं यह क्रीम

इस स्किन क्रीम को बनाना बहुत ही आसान है और न ही आपको इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी आसानी से मिल जाती है। बादाम और एलोवेरा के अलावा आपको इसमें सिर्फ विटामिन ई कैप्सूल की आवश्यकता पड़ती है, जो मेडिकल स्टोर से आसानी से मिल जाते हैं। चलिए जानते हैं इस नेचुरल क्रीम को बनाने का तरीका

  • 10 बादाम लें और उन्हें रात भर भिगोकर रख दें
  • सुबह पानी से निकालकर उनके छिलके उतार लें और उन्हें ग्राइंड कर लें
  • एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा का ताजा जेल निकाल लें
  • उसमें बादाम का यह पेस्ट मिलाएं और साथ ही दो से तीन विटामिन कैप्लूस का जेल डाल दें
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और ज्यादा टाइट हो तो आप थोड़ा जेल मिला सकते हैं।
  • अगर आपको ज्यादा फायदा चाहिए तो आप एक चम्मच गुलाबजल भी मिला सकते हैं

अब आपकी नेचुरल क्रीम तैयार है, इसे आप फ्रिज में ही रखें और डब्बे के ढक्कन को अच्छे से टाइट करें। इसे रेगुलर स्किन क्रीम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और इस से किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नही होता है। हालांकि, अगर इसमें डाली गई किसी भी सामग्री से आपको एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से बात कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source