Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बालों को घना और लंबा करने के लिए क्‍या लगाएं, आंवला या एलोवेरा?

Aloe Vera vs Amla: अगर आप अपने बालों को लंबा, काला और घना बनाना चाहते हैं तो इसमें नेचुरल प्रोडक्‍ट्स जैसे क‍ि एलोवेरा और आंवला आपकी मदद कर सकते हैं। लेक‍िन अगर आप इनमें से एक का चुनाव करना चाह‍ते हैं, तो पहले ये जान लीज‍िए क‍ि दोनों में बेहतर कौन है।

बालों को घना और लंबा करने के लिए क्‍या लगाएं, आंवला या एलोवेरा?
बालों के ल‍िए बेहतर कौन है, आंवला या एलोवेरा

Written by Vandana Bharti |Updated : October 23, 2024 8:41 AM IST

Aloe Vera vs Amla: लड़की या लड़के की खूबसूरती में उसके बालों का बहुत बड़ा योगदान होता है। बाल खूबसूरत हों तो व्‍यक्‍त‍ि की पर्सनेलिटी अपने आप ही न‍िखर जाती है। इसल‍िए बालों को सुंदर, लंबा और घना बनाने के ल‍िए आप बहुत कुछ ट्राई करते हैं। इसमें बाजार की महंगी चीजों के मुकाबले नेचुरल और घरेलू उपाय हमेशा ज्‍यादा कारगर होते हैं। बालों के ल‍िए नेचुरल उपायों की बात चलती है तो एलोवेरा और आंवला का नाम सबसे पहले द‍िमाग में आता है। दोनों को आयुर्वेद में बहुत ज्‍यादा महत्‍व द‍िया गया है। अगर आप अपने ल‍िए इनमें से क‍िसी एक का चुनाव करना चाहते हैं, तो आपको अपने बाल की जरूरतों और एलोवेरा व आंवला के न्‍यूट्र‍िशन वैल्‍यू के बारे में सबसे पहले जानना चाहि‍ए। आंवला और एलोवेरा में अविश्वसनीय पोषण गुण होते हैं जो उन्हें बालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

एलोवेरा के जेल में विटामिन, एंजाइम और अमीनो एसिड होता है। यह नमी देता है, रूसी को कम करता है और बालों के रोम को भी उत्तेजित करता है, ज‍िससे बाल मजबूत और हेल्‍दी बनते हैं। लेकिन आंवला, पोषक तत्वों से भरपूर एक पावरहाउस है, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। आंवला कोलेजन के निर्माण और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाव में मदद करता है। यह बालों को मजबूत बनाने, सफेद होने से रोकने और सामान्य रूप से बालों की बनावट में सुधार करने के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं क‍ि बालों की देखभाल के लिए आपको आंवला और एलोवेरा में से क‍िसका इस्तेमाल करना चाह‍िए।

बालों के ल‍िए एलोवेरा या आंवले में बेहतर कौन? | Aloe Vera vs Amla for Hair Growth

बालों के लिए एलोवेरा के फायदे

वेबएमडी के अनुसार, एलोवेरा में कई सक्रिय तत्व और खनिज होते हैं जो आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इसमें फैटी एसिड और अमीनो एसिड होते हैं और यह विटामिन ए, बी12, सी और ई से भरपूर होता है। ये पोषक तत्‍व बालों के रोम को मजबूत और हेल्‍दी बनाते हैं। एलोवेरा में पाया जाने वाला एंजाइम, वसा को तोड़ते हैं और इस तरह आपके बालों से अतिरिक्त तेल (सीबम) को हटा देते हैं।

Also Read

More News

पौधे में मौजूद एलोइनिन नामक केम‍िकल कंपाउंड बालों को बढ़ाने का काम करता है। एलोपेसिया नाम की बीमारी में बाल झड़ने लगते हैं और अगर आपको ये बीमारी है तो एलोवेरा का इस्‍तेमाल बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और टूटने को कम करने के लिए किया जा सकता है। इससे बालों का टूटना भी कम होगा और बाल जल्‍दी लंबे भी जाएंगे।

बालों के लिए आंवला के फायदे

आंवला या भारतीय करौदा बालों के लिए सबसे अच्छे सुपरफूड्स में से एक माना जाता है। बचपन से आपने आंवले के फायदों और बाल पर होने वाले इसके असर के बारे में सुना होगा। आंवला में विटामिन सी, मिनरल और टैनिन की मौजूदगी बालों के रोम को पोषण देती है और उन्हें मजबूत बनाती है और बालों के विकास को बढ़ावा देती है।

आंवला में मौजूद विटामिन सी की बेहतरीन मात्रा कोलेजन उत्पादन में मदद करती है और बालों को टूटने से बचाती है। इसके अलावा, आंवला रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने में भी मदद करता है, जिससे स्कैल्प को पर्याप्त पोषक तत्व और ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कौन है बेहतर

ल‍िहाला बालों के एलोवेरा और आंवला दोनों ही बेहतरीन हैं लेक‍िन आप अपने बालों को मजबूत बनाने के साथ काला भी करना चाह‍ते हैं तो आपको आंवले का चुनाव करना चाह‍िए। लेक‍िन अगर आपके बाल बहुत ज्‍यादा ऑयली हैं और शैम्‍पू करने के दो द‍िनों के बाद ही बाल ऑयली लगने लगता है तो आपको एलोवेरा का इस्‍तेमाल करना चाह‍िए, क्‍योंक‍ि एलोवेरा बालों से एक्‍स्‍ट्रा ऑयल को न‍िकाल देता है।

About the Author

... Read More