• हिंदी

घर में लगा है एलोवेरा का पौधा, तो आचार्य बालकृष्‍ण से जानें कि कैसे करना है उसका इस्‍तेमाल

घर में लगा है एलोवेरा का पौधा, तो आचार्य बालकृष्‍ण से जानें कि कैसे करना है उसका इस्‍तेमाल
एलो वेरा का पौधा रसीला, कायाकल्प करने और ठंडक प्रदान करने वाले गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा और सेहत दोनों के लिए ही बहुत लाभकारी होता है। इसके इन्हीं गुणों के कारण ही सदियों से वैकल्पिक दवाइयों और सौन्दर्य प्रसाधनों में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। ©Shutterstock.

एलो वेरा का पौधा रसीला, कायाकल्प करने और ठंडक प्रदान करने वाले गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा और सेहत दोनों के लिए ही बहुत लाभकारी होता है। इसके इन्हीं गुणों के कारण ही सदियों से वैकल्पिक दवाइयों और सौन्दर्य प्रसाधनों में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है।

Written by Yogita Yadav |Updated : December 30, 2018 10:20 AM IST

इन दिनों आयुर्वेंदिक उत्‍पादों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। जहां पहले बाजार में विदेशी कं‍पनियों केमिकल युक्‍त ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट अधिक इस्‍तेमाल किए जाते थे, वहीं अब लोगों का रुझान आयुर्वेदिक उत्‍पादों की ओर बढ़ा है। इन आयुर्वेदिक उत्‍पादों में एलोवेरा का बहुत महत्‍व है। इसके प्रयोग से सौंदर्य को अप्रत्‍याशित लाभ मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - सेल्फी लीजिए पर मत कीजिए ये हरकतें, सेहत को हो सकता है नुकसान

जानें एलोवेरा के लाभ

Also Read

More News

एलो वेरा का पौधा रसीला, कायाकल्प करने और ठंडक प्रदान करने वाले गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा और सेहत दोनों के लिए ही बहुत लाभकारी होता है। इसके इन्हीं गुणों के कारण ही सदियों से वैकल्पिक दवाइयों और सौन्दर्य प्रसाधनों में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है।

एलो वेरा के पूरे पौधे का विभिन्न रूपों में प्रयोग किया जाता है, जैसे- जैल,तेल,जूस,क्रीम,साबुन और दवाईयों के रूप में। जिन लोगों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है,वे भी इसका उपयोग कर सकते हैं। अपने जलन प्रतिरोधी गुणों के कारण यह दाग़- धब्बे (झाईयां) मुँहासे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं के उपचार में मदद करता है।

ऐसे करें घर में लगे एलोवेरा का इस्‍तेमाल 

वैसे बाज़ार में इन दिनों बहुत सारे एलोवेरा उत्पाद उपलव्ध हैं परन्तु आप अपने घर में भी उगा कर इसके जूस और जैल के गुणों को प्राप्त कर सकते हैं। अकसर लोगों में यह जिज्ञासा होती है कि एलोवेरा का इस्‍तेमाल कैसे करना है, तो इस वीडियो में आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्‍ण बता रहे हैं कि कैसे घर में लगे एलोवेरा का किया जा सकता है इस्‍तेमाल।

औषधि भी है

एक मामूली घाव, जली हुई त्वचा या फुन्सी आदि को प्रभावी ढंग से एलो वेरा के प्रयोग से ठीक किया जा सकता है। एलो वेरा जैल को पौधे की पत्तियों से निकाला जाता है। नियमित रूप से त्वचा पर लगाने से ये मृत कोशिकाओं (dead cell) को नरम करके त्वचा से अलग कर देता है और त्वचा को कोमल और मुलायम होने का एहसास दिलाता है। इसके साथ ही यह उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे झुर्रियों और बारीक रेखाओं को देरी से आने में हमारी मदद करता है।