शैंपू में मिलाकर लगाएं ये हरी चीज, बाल होंगे तेजी से लंबे और घने; हर कोई पूछेगा राज
शैंपू में मिलाकर लगाएं ये हरी चीज, बाल होंगे तेजी से लंबे और घने; हर कोई पूछेगा राज
Aloe vera mix in shampoo benefits for hair: आप भी बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो सिर्फ शैंपू नहीं, बालों में शैंपू के साथ एक खास चीज को मिक्स करके लगाइए। आइए जानते हैं इसके बारे में-
Written By:
Ashu Kumar Das
| Published : February 23, 2026 9:03 AM IST
Aloe vera mix in shampoo benefits for hair: इन दिनों आप भी क्या बाल झड़ना, रूसी, ड्रायनेस और डलनेस से परेशान है? इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपने कई सारे शैंपू, कंडीशनर और महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी कर लिया है, लेकिन फिर भी कोई रिजल्ट नहीं मिल रहा है? अगर हां, तो बालों में सिर्फ शैंपू नहीं शैंपू के साथ एलोवेरा जेल मिक्स करके लगाओ। एलोवेरा जेल एक ऐसा प्राकृतिक तत्व है जो त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप अपने नियमित शैंपू में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर बाल धोते हैं, तो इससे बालों कुछ ही समय में लंबे, घने और मुलायम बनते हैं।
एलोवेरा जेल क्या है और बालों के लिए क्यों फायदेमंद है?
एलोवेरा एक औषधीय पौधा है जिसमें विटामिन A, C, E, B12, फोलिक एसिड, एंजाइम्स, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह स्कैल्प को पोषण देने के साथ-साथ बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जब इसे शैंपू में मिलाकर लगाया जाता है, तो यह केमिकल्स के साइड इफेक्ट को कम करके बालों को प्राकृतिक नमी और सुरक्षा प्रदान करता है।
एलोवेरा में प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो ड्राय और बेजान बालों में नमी बनाए रखते हैं। यदि आपके बाल रूखे हैं, तो यह उपाय उन्हें मुलायम और चमकदार बना सकता है।
एलोवेरा में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प संक्रमण और रूसी को कम करने में मददगार होते हैं। ऐलोवेरा को शैंपू में मिलाकर लगाने से खुजली और फ्लेकिंग की समस्या भी कम हो सकती है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर छपी रिपोर्ट बताती है कि एलोवेरा को स्कैल्प में लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह बालों का टूटना और गिरना कम करता है।
एलोवेरा में मौजूद एंजाइम्स स्कैल्प से डेड स्किन सेल्स को हटाकर नए बाल उगाने में मदद करते हैं। शैंपू में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से बाल तेजी से लंबे बनते हैं। इतना ही नहीं, एलोवेरा जेल बालों को घना करने में मदद करता है।
जिन लोगों को स्कैल्प में अक्सर खुजली और जलन की समस्या रहती है, उनके लिए भी एलोवेरा बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा प्राकृतिक रूप से स्कैल्प को ठंडक देकर खुजली और जलन को दूर करता है।
कई बार शैंपू में मौजूद कठोर केमिकल्स बालों की नमी छीन सकते हैं। ऐसे में शैंपू में एलोवेरा जेल मिक्स करके लगाने से शैंपू माइल्ड बनता है और बालों को पोषण देता है।
शैंपू में एलोवेरा जेल मिलाकर कैसे लगाएं?
1 कटोरी में अपनी जरूरत के अनुसार शैंपू लें।
उसमें 1–2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं।
एलेवोरा जेल और शैंपू को अच्छे से मिक्स करें।
बालों को गीला करके इस मिश्रण से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।
सही रिजल्ट पाने के लिए शैंपू में एलोवेरा जेल सप्ताह में 2 बार लगाएं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.