बादाम के छिलकों को फेंकने की बजाय स्किन केयर में करें उनका इस्तेमाल, कम होंगी कई ब्यूटी प्रॉब्लम्स

कई ब्यूटी टिप्स और घरेलू नुस्खों में बादाम के छिलकों का प्रयोग किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 20, 2022 10:05 AM IST

Almond Skin Benefits: बादाम ना केवल हेल्दी बल्कि स्वादिष्ट भी होता है। कच्चा बादाम हो या भूना हुआ बादाम, हर तरीके से इसका स्वाद लिया जा सकता है। वहीं, कुछ हेल्थ कॉन्सिएश लोग बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स को रातभर भिगोकर रखते हैं और अगले दिन इनका सेवन करते हैं। भिगोए हुए बादामों के अपने स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन, आमतौर पर देखा जाता है कि भिगोए गए बादाम खाने वाले लोग बादामों को छील कर खाते हैं। इस तरीके से बादाम खाते समय वे बादाम के सफेद गिरी तो खा लेते हैं लेकिन, बादाम के छिलके उतारकर फेंक देते हैं। पर बहुत कम लोगों को इस बात का अंदाजा होता है कि बादाम की तरह उसके छिलके भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

बादाम के छिलके भी हैं बड़े काम के..

जी हां, बादाम के छिलकों में विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) पाए जाते हैं जो अच्छी हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। वहीं, बादाम के छिलकों में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-वायरल गुण भी पाए जाते हैं। इसीलिए, इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी ही साबित होगा। लेकिन, अगर आप छोटे बच्चों को बादाम छीलकर खिलाते हैं या खुद आपको बादाम के छिलके खाना पसंद नहीं तो आप इनका इस्तेमाल अन्य तरीकों से कर सकते हैं। ऐसा ही एक तरीका है स्किन केयर का। कई ब्यूटी टिप्स और घरेलू नुस्खों में बादाम के छिलकों (Almond Skin) का प्रयोग किया जाता है। ऐसा ही एक तरीका है बादाम के छिलकों से तैयार बॉडी स्क्रब, जिसे तैयार करने का तरीका आप पढ़ सकते हैं इस लेख में।

बादाम के छिलकों से बनाएं स्किन एक्फॉलिएटर

  • 2-3 बादाम की गिरियों के छिलके लें और उसे 3 चम्मच कच्चे दूध के साथ मिक्स करें।
  • अब इसमें चम्मचभर पानी मिलाएं। आपकी स्किन टाइप या पसंद के अनुसार, इसमें दही भी मिलाया जा सकता है।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और इसे 8-10 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
  • नहाने से पहले इस मिश्रण को बॉडी स्क्रब की तरह शरीर पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से स्किन की मालिश करें और स्क्रब को अच्छी तरह पूरे शरीर से छुड़ा लें।
  • फिर हल्के गुनगुने या सादे पानी से नहा लें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source