... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : June 25, 2020 3:29 PM IST
dark circle
Almond Oil for Skin : बादाम त्वचा को जवान और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं इसमें उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने की भी क्षमता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। आपने देखा होगा कि कई स्पा और मसाज पार्लर में बॉडी पर पहले मीठे बादाम का तेल (Almond Oil for Skin) लगाया जाता है। दरअसल, यह तेल स्किन के उपचार के लिए प्रभावी रूप से काम करता है। इतना ही नहीं इसका एंटी एजिंग प्रभाव भी पड़ता है।
बादाम आपकी स्किन के छिद्र खोलने (Skin Pores) और उसे सही तरह से सांस लेने में मदद करता है। अगर आप बादाम के तेल (Moisturizing Cream) को मॉश्चराइजर की तरह लगाएंगे तो आपको मुहांसों से थोड़ी राहत मिलेगी।
बादाम (Almond Oil for Skin) के तेल चिपचिपा नहीं होता है और अच्छे मॉश्चराइजर के रूप में काम करता है। आप इसका इस्तेमाल अपनी आंखों के नीचे डार्क सर्कल (Dark Circle) को हटाने के लिए कर सकते हैं।
बादाम का तेल स्किन में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर आपकी स्किन को स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) से बचाता है। ऐसे मार्क्स अधिकतर गर्भावस्था के बाद हो जाते हैं। इतना ही नहीं यह पराबैंगनी किरणों की वजह से होने वाले प्रभाव को कम करने में भी मदद करता है।
बाल औरत हो या मर्द सबके सुंदरता के लिए जरूरी हैं। अगर इनकी देखभाल सही से ना की जाए, तो ये रूखे, बेजान और इनमें रूसी हो सकती है। नियमित रूप से बादाम का तेल बालों में लगाकर आप अपने बालों को स्वस्थ और चमकीला रख सकते हैं। इससे रूसी ख़त्म होने में मदद मिलती है।
एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण बादाम का तेल स्किन की सबसे बाहरी परत को मजबूती प्रदान करता है। यह स्किन के नमी को बनाये रखता है जिससे आपके चेहरे की झुर्रियों और पिग्मन्टेशन जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है।
Hair Care in Monsoon: मानसून में बालों के गिरने से हैं परेशान, इस समस्या से ऐसे पाएं निजात
चेहरे की झुर्रियों और दाग-धब्बों को मिटाए अनार टोनर, जानें कैसे करें तैयार
स्ट्रेस लेने से स्किन पर पड़ता है बुरा असर, इस चेहरे को बनाएं बेदाग