Skin Allergy After Holi: होली के रंग से चेहरे की रंगत हो गई है गायब? तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

खुशियों के त्योहार होली पर आप लोगों ने जमकर मौज मस्ती कर ली होगी। ढेर सारे रंग और गुलाब से भरा ये त्योहार हर किसी को भाता है। लेकिन रंगों से होने वाली एलर्जी के कारण बहुत से लोगों को इस त्योहार में परेशानी का भी सामना करना पड़ता होगा। रंग की वजह से एलर्जी होना एक आम बात है। वहीं, कई लोगों का रंग की वजह से चेहरे का ग्लो भी कम पड़ गया होगा।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 11, 2020 2:32 PM IST

Skin Allergy After Holi: खुशियों के त्योहार होली (Holi) पर आप लोगों ने जमकर मौज मस्ती कर ली होगी। ढेर सारे रंग और गुलाब से भरा ये त्योहार हर किसी को भाता है। लेकिन रंगों से होने वाली एलर्जी के कारण बहुत से लोगों को इस त्योहार में परेशानी का भी सामना करना पड़ता होगा। रंग की वजह से एलर्जी होना एक आम बात है। वहीं, कई लोगों का रंग की वजह से चेहरे का ग्लो भी कम पड़ गया होगा। (Skin Allergy After Holi)

अगर आप भी इस वजह से परेशान हैं कि रंगों के कारण आपके चेहरे का ग्लो कम या गया है या फिर स्किन पर किसी तरह की एलर्जी हो गई है, तो घबराएं नहीं। अज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप होली के कारण गायब हुए ग्लो को दोबारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं उन घरेलू उपाय के बारे में-

होली के बाद स्किन एलर्जी से आराम के लिए राहत(Skin Allergy After Holi):

घी या नारियल तेल से चेहरे पर करें मसाज

अगर आपके फेस पर रंग की वजह से दाने या फिर किसी तरह की एलर्जी हो गई है, तो चेहरे पर घी या फिर नारियल तेल से मसाज करें। इससे होली के रंगों का दुष्प्रभाव कम हो जाएगा। साथ ही आपकी त्वचा में निखार आएगी।

रंग छुड़ाने के लिए बेसन और दही लगाएं

होली के कलर की वजह से अगर आपका चेहरा खराब हो गया है। या फिर कलर अच्छी तरह से साफ नहीं हो रहा है तो आप बेसन में बेसन मिलाकर इसे त्वचा पर अच्छी तरह से रगड़ें। इससे काफी हद तक आपके चेहरे का रंग साफ हो जाएगा। इसके साथ ही रंग का दुष्प्रभाव भी नहीं होगा।

Holi Special: होली में पीएं-पिलाएं ये 2 हेल्दी ड्रिंक्स, फलों, ड्राईफ्रूट्स और दूध से बनें ये ड्रिंक्स गर्मी में रखेंगे सेहत का ख्याल

ऐलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

ऐलोवेरा हमारे स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह स्किन पर हो रहे एलर्जी को खत्म करने में मददगार होता है। एलोवेरा जैल  को निकालकर इसको फेसपैक की तरह चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। इससे आपके चेहरे पर हुई एलर्जी कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी।

नीम फेसपैक

नीम फेसपैक भी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। अगर होली के रंग की वजह से आपके चेहरे पर एलर्जी हो गई है तो नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे अच्छी तरह धो लें। इससे आपका चेहरा काफी साफ हो जाएगा।

लगाएं बेसन और दूध का फेसपैक

चेहरे पर अगर आप ग्लो लाना चाहते हैं तो कच्चे दूध में गुलाबजल, थोड़ा सा बेसन, चंदन पाउडर और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाए। पैक सूखने के बाद इसे धो लें। इससे आपका चेहरा दोबारा ग्लो करने लगेगा।

Holi 2020: होली पर रखें खुद को फिट, अपनाएं ये खास डाइस टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source