
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 7, 2022 3:28 PM IST
Skin care tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस आजकल अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। उनकी एक लेटेस्ट फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वे बेबी-बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं (Alia Bhatt pregnancy pic)। अपनी ग्लोइंग स्किन के कारण आलिया भट्ट उन तस्वीरों में काफी सुंदर दिख रही हैं। आलिया की तस्वीरों को देखकर हर किसी के मन में यह बात जरूर आती है कि आखिर आलिया प्रेगनेंसी में भी अपनी स्किन को ग्लोइंग कैसे रख पा रही हैं। हर महिला चाहती है उनकी स्किन ग्लोइंग व फ्रेश दिखे। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान कई बार स्किन संबंधी प्रॉब्लम भी होने लगती है और इस कारण से प्रेग्नेंट महिलाओं की स्किन ग्लो नहीं बन पाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे प्रेगनेंसी के दौरान भी महिलाएं अपनी स्किन को ग्लोइंग रख सकती हैं। चलिए जानते हैं ऐसे 5 टिप्स के बारे में जो प्रेगनेंसी के दौरान भी ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करते हैं -
स्किन को हेल्दी रखने के लिए पानी का होना बहुत जरूरी है, इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। प्रेगनेंसी में भी दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से सिर्फ आपकी स्किन ही नहीं बल्कि अन्य शारीरिक अंग भी ठीक से काम करने लगते हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर आहार भी जरूरी है। आहार में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने का काम करते हैं। अपनी डाइट में ताजे फल व सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और सैल्मन आदि का सेवन करना चाहिए।
प्रेगनेंसी के दिनों में स्किन को ग्लोइंग व हेल्दी रखने के लिए आप शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। आलिया भट्ट भी अपनी स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए शीट मास्क का उपयोग करती हैं और कई बार इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर करती हैं।
अगर आप प्रेगनेंसी के दिनों में कोई बाहरी प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो आप घरेलू तरीकों से भी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। शहद, एलोवेरा, हल्दी, बेसन और गुलाब जल जैसी कई घरेलू चीजें हैं, जिनकी मदद से आप स्किन को ग्लोइंग रख सकते हैं।
अगर आप गर्भावस्था में अपनी त्वचा को सुंदर रखना चाहती हैं और किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो उससे पहले अपने गाइनेकोलॉजिस्ट से बात करें। क्योंकि कुछ स्किन प्रोडक्ट प्रेगनेंसी के दौरान आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इस दौरान हमेशा डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।