... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 2, 2021 8:52 PM IST
शराब से बने स्किन प्रोडक्ट्स आपकी स्किन के लिए अच्छे हैं या बुरे? जानें जवाब और प्रयोग का तरीका
अपनी स्किन को लेकर हमेशा सतर्क रहने वाले लोग या फिर कहें कि स्किन सेंसेटिव लोग जब भी ये सोचते हैं कि उनकी स्किन के लिए सबसे बेहतरीन उत्पाद कौन से होते हैं तो उनके जहन में विटामिन सी, ई, हाइलूरोनिक एसिड और सेरामाइड्स जैसे नाम आते हैं। हम ये जानते भी हैं कि कौन से तत्व हमारी त्वचा के लिए हेल्दी हैं लेकिन यह बताना मुश्किल हो सकता है कि कौन से तत्व अच्छे नहीं हैं। इन्हीं कुछ चुनिंदा तत्वों में से एक है एल्कोहल, जिसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठते हैं कि क्या ये वाकई में हमारे स्किनकेयर के लिए बेस्ट है? आइए जानते हैं कितना हेल्दी है एल्कोहल या फिर नुकसानदेह।
एल्कोहल लंबे समय से स्किनकेयर रूटीन में प्रयोग होने वाले प्रोडक्ट्स में एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में उपयोग होता आ रहा है। एल्कोहल ही हमारे मॉइश्चराइजर को खराब होने से बचाता है। हालांकि, एल्कोहल हमारी स्किन को बहुत ज्यादा ड्राई बनाने का काम करता है लेकिन कितना अधिक आइए जानते हैं।
बात की जाए स्किनकेयर में एल्कोहल की तो ये प्रिजरवेटिव के साथ-साथ सॉल्वेंट भी है और किसी भी उत्पाद को प्रयोग योग्य बनाने के लिए हमें अक्सर दोनों की ही आवश्यकता होती है। इथेनॉल, जिसे अक्सर अल्कोहल डेनाट के रूप में जाना जाता है, अक्सर स्किनकेयर के सबसे बड़े विलेन के रूप में देखा जाता है। इसकी उच्च सांद्रता स्किन को ड्राई बनाने के साथ खुजली करने का काम करता है और स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। एल्कोहल आपकी स्किन की प्राकृतिक सील को तोड़कर, अन्य रसायनों के अवशोषण में भी मदद कर सकता है। जिस प्रोडक्ट में एल्कोहल कंसन्ट्रेशन अधिक होता है वे आपकी स्किन के प्राकृतिक हाइड्रेशन की प्रक्रिया को बाधित कर सकता है।
इस बात को जान लीजिए कि एल्कोहल को स्किन केयर से निकलाना या फिर पूर्ण रूप से एल्कोहल फ्री उत्पादों का प्रयोग करना नामुमकिन है लेकिन इसको सही तरीके से इस्तेमाल पर आप इससे होने वाले नुकसान को जरूर कम कर सकते हैं।
स्किनकेयर में कई अलग-अलग प्रकार के एल्कोहल प्रयोग होते हैं, जिनमें से हर एक काम और इस्तेमाल का तरीका अलग-अलग होता है और सभी को अलग अलग-अलग अनुपात में मिलाया जाता है।
इसलिए सभी में से एल्कोहल को निकालना आपके लिए लापरवाही भरा हो सकता है। वाइप्स में प्रयोग होने वाली एल्कोहल की मात्रा पर्याप्त कार्य नहीं करती है, इसलिए इन्हें यूज न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने स्किनकेयर उत्पादों में अल्कोहल की मात्रा को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, तो आपको जरूरत है प्रोडक्ट के पीछे छपे लेबल को पढ़ने की।
आप लेबल पर प्रोडक्ट में मौजूद क्रम की स्थिति से पता लगा सकते हैं कि इसमें एल्कोहल की मात्रा ज्यादा है या कम। जैसा कि अगर लेबल में सबसे ऊपर एल्कोहल है तो उत्पाद में इसका उच्च प्रतिशत होने की संभावना है। जब आपकी त्वचा और बालों के स्वास्थ्य की बात हो तो चुनाव करना बुद्धिमानी हो सकती है।