ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर अथिया शेट्टी तक, जानें बॉलीवुड की ये हसीनाओं के खूबसूरती बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

Bollywood Actresses Beauty Secret: आप अपने चेहरे पर सेलिब्रिटीज जैसा निखार पाना चाहते हैं तो आइए उन्हीं के द्वारा आजमाए जाने वाले नुस्खों के बारे में जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 31, 2025 4:47 PM IST

Bollywood Actresses Apne Face Par Kya Lagati hain: बॉलीवुड की एक-एक एक्ट्रेस की खूबसूरती ऐसी है कि कोई 50 की उम्र में भी 25 की लग रही है तो जो 27 की है वह अपनी त्वचा को बेबी स्किन जैसा मेंटेन किए हुए है। इन हसीनाओं को देखकर तो सभी महिलाएं इसी सोच में हैं कि 'आखिर वह ऐसा क्या लगाती हैं कि हर उम्र में जवां ही दिखती हैं?' 

बस इसी का सवाल देने के लिए आज हम आपको इस लेख में बॉलीवुड की उन 5 हसीनाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करके वह हर उम्र में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती दिखती हैं और वो भी हेल्दी ग्लोइंग स्किन के साथ। तो फिर देर किस बात की है? आइए हम बिना देर किए इन बालों की खूबसूरती का राज जानें। 

पहले जानें ऐश्वर्या राय बच्चन का ब्यूटी सीक्रेट

1 नवंबर 2025 को ऐश्वर्या राय बच्चन 52 साल की हो जाएंगे और उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है। कारण है बाला की एफर्टलेस ग्लोइंग स्किन। इसका कारण उन्होंने मॉइस्चराइजर को बताया है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था, तो यह रूटीन बन गया था।

इसलिए चाहे वह मेरे करियर का दिन हो, चाहे मैं सिनेमा में काम कर रही हूं या नहीं, दिन की शुरुआत और अंत में मॉइस्चराइजर का इस्तेमालकरना मेरे लिए नेचुरल है। इसलिए अगर आप अपनी स्किन को नरिश बनाना चाहते हैं तो मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

क्या है अथिया शेट्टी की खूबसूरती का राज?

हाल में 32 साल की उम्र में क्यूट सी बेटी की मां बनी अथिया शेट्टी 5 नवंबर को 33 साल की होने वाली हैं। उन्हें देखकर लगता है जैसे कोई 22-23 साल की लड़की हो। उनकी इस जवां स्किन राज चावल के पानी में छिपा है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने चेहरे पर चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं, जिससे बाला की त्वचा हमेशा साफ नजर आती है।

सुष्मिता सेन जवां कैसे दिखती हैं?

50 की उम्र का आंकड़ा छूने वाली सुष्मिता सेन आज भी जवां दिखती हैं। इसका राज है हेल्दी डाइट, वर्कआउट और घरेलू नुस्खे। जी हां, बाला अपने इंस्टाग्राम पर भी कई एक्सरसाइज वीडियो पोस्ट करती हैं। अगर आप भी बढ़ती उम्र में जवान दिखना चाहते हैं तो इसी लाइफस्टाइल को अपना सकते हैं।

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी स्किन केयर के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं।
  • सेलिब्रिटी फेशियल ग्लो के लिए आप वर्काउट कभी स्किन न करें।
  • आप अथिया शेट्टी की तरह चावल के पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source