Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Aishwarya Rai Beauty Secrets: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की बातें करने का मतलब है कि सूरज को दिया दिखाना। पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय की सुंदरता के कायल दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) जैसी हेल्दी स्किन, सुंदर होंठ और खूबसूरत आंखें पाना कई लड़कियों का सपना है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या राय अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखती हैं? (Aishwarya Rai Beauty Secrets in hindi)
दुनियाभर के कई बड़े ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेसडर रह चुकी ऐश्वर्या अपनी स्किन की देखभाल के लिए सबसे ज़्यादा नैचुरल चीज़ों पर ही भरोसा करती हैं। आयुर्वेदिक (Ayurveda) और हर्बल ब्यूटी फॉर्मूला की मदद से ही ऐश अपनी खूबसूरती बरकरार रखती हैं। (Aishwarya Rai Beauty Secrets) इस आर्टिकल में आप पढ़ेंगे उन चीज़ों के बारे में जो ऐश्वर्या के ब्यूटी रेजिम का हैं हिस्सा।
[caption id="attachment_776502" align="aligncenter" width="655"]
मीडिया से अपनी स्किन केयर रूटीन के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने हमेशा नैचुरल ब्यूटी की बात की है।[/caption]
मीडिया से अपनी स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने हमेशा नैचुरल ब्यूटी की बात की है। अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए ऐश्वर्या बेसन में हल्दी और दूध मिलाकर लगाती हैं। यह पैक एक आयुर्वेदिक ब्यूटी टिप (Ayurvedic Beauty Tip) है जो भारत में ज़्यादातर महिलाएं लगाती हैं। जैसा कि बेसन एक नैचुरल स्क्रब है, जो बहुत ही सौम्यता से स्किन में छुपी गंदगी, बैक्टेरिया और डेड स्किन की परत को हटाता है। इससे त्वचा निखरी हुई दिखती है और स्किन टेक्स्चर भी बहुत सॉफ्ट महसूस होता है।