मिस वर्ल्ड जीतने के 27 साल भी ऐश्वर्या राय बच्चन की स्किन इतनी सॉफ्ट और ग्लोइंग कैसे? ये रहा उनका देसी सीक्रेट

मिस वर्ल्ड के ताज को जीतने के सत्ताईस साल बाद भी ऐश्वर्या राय बच्चन सुर्खियों में बनी हुई हैं लेकिन क्यों वजह आपको चौंका देगी।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 7, 2021 6:04 PM IST

मिस वर्ल्ड के खिताब की अहमियत तो आप जानते ही होंगे। पूरी दुनिया की कुछ चुनिंदा खूबसूरत महिलाएं इसमें भाग लेती हैं और उनमें से एक इस प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड के ताज को अपने सिर पर सजाती है। इन्हीं कुछ चुनिंदा खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, जिन्होंने 27 साल पहले इस खिताब को जीता था लेकिन उन्हें आज भी देखकर कोई ये नहीं कह सकता कि वो बीती बात है। मिस वर्ल्ड के ताज को जीतने के 27 साल बाद भी ऐश्वर्या राय बच्चन सुर्खियों में बनी हुई हैं।

मिस वर्ल्ड बनने के बाद नहीं आया घमंड

ऐश्वर्या ने इस खिताब को जीतने के बाद भी भारतीय फिल्मों में अपने काम को लेकर बहुत चयनात्मक रवैया अपनाया था और आज भी ऐश्वर्या अपने नियमों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में चर्चा का विषय हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हम में से कई लोगों की तरह ऐश्वर्या भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह से घरेलू उपचारों पर ही निर्भर हैं।

ये फेसपैक है ऐश्वर्या की खूबसूरती का देसी राज

ऐश्वर्या अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए साधारण नुस्खों का उपयोग करती है। एक इंटरव्यू में ऐश ने इस घरेलू उपचार के बारे में बताया था, जो आज भी उनके ब्यूटी रूटीन का हिस्सा है। उन्होंने खुलासा किया था कि वह नियमित रूप से रसोई में आसानी से उपलब्ध सामग्री से बने होममेड फेसमास्क का उपयोग करती हैं। इस फेस मास्क की सामग्री हैः

  • बेसन
  • दही
  • शहद

क्या है मास्क को लगाने का सही तरीका

इस फेस मास्क को बनाने के लिए तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। फिर 20 मिनट बाद मास्क को साफ पानी से धो लें। ऐश्वर्या ने यह भी बताया कि कि थका देने वाले दिन के बाद अपने चेहरे को फिर से ताजा दिखाने के लिए आप खीरे के रस का उपयोग भी कर सकते हैं।

कैसे बनाएं अपनी स्किन को और ज्यादा सॉफ्ट

1-ऐश्वर्या का कहना है कि उनके ब्यूटी रूटीन के सबसे महत्वपूर्ण नियमों में से एक है हाइड्रेशन। ऐश्वर्या दिन में पर्याप्त रूप से पानी पीती हैं और अपनी त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइज़ करना नहीं भूलती हैं।

2-इसका अलावा सुंदर दिखने का एक और सरल मंत्र है खुश रहना। ऐश्वर्या कहती हैं कि तनाव वास्तव में आपकी त्वचा पर बहुत गंभीर प्रभाव छोड़ देता है और उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षण पैदा कर सकता है।

3-ऐश्वर्या वे अपनी स्किन और बालों के स्वास्थ्य के लिए अपने खाने की आदतों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह जंक फूड की जगह घर का बना खाना पसंद करती हैं। सही और पौष्टिक भोजन करना स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source