Air Pollution Effects on Skin: प्रदूषण बना सकता है आपको समय से पहले बूढ़ा, हो सकती हैं ये स्किन प्रॉब्लम्स भी

ये परेशानियां शुरुआत में देखने में छोटी लगती हैं। लेकिन लम्बे समय तक प्रदूषण झेलने वाली त्वचा परेशान हो जाती है।(skin problems caused by Air Pollution)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 6, 2019 2:38 PM IST

प्रदूषण या पोल्यूशन का असर हमारी त्वचा (Air Pollution Effects on Skin) पर भी होता है। प्रदूषण के रूप में धूल, मिट्टी, धुआं और हवा में भरी गंदगी(Air Pollution Effects on Skin) हमारी त्वचा के सम्पर्क में आकर कई परेशानियां पैदा करती हैं। ये परेशानियां शुरुआत में देखने में छोटी लगती हैं। लेकिन लम्बे समय तक प्रदूषण झेलने वाली त्वचा परेशान हो जाती है।(skin problems caused by Air Pollution)

एयर पोल्यूशन की वजह से हो सकता है एक्ज़िमा( Air Pollution Effects on Skin):

एक्ज़िमा या स्किन इरिटेशन, त्वचा में जलन, खुजली और रैशेज़ होने लगते हैं। प्रदूषण बढ़ने पर त्वचा को दोहरा नुकसान होता है। दरअसल सूरज की यूवी किरणों के सम्पर्क में आने से त्वचा का टेक्स्चर और हेल्थ बिगड़ने का डर हमेशा बना रहता है। इसके अलावा धूल-गंदगी से भरी हवा और धुआं भी आपकी स्किन को बीमार बना देता है।

उम्र से पहले दिखने लगते हैं बूढ़े:

विभिन्न स्टडीज़ में यह देखा गया है कि जो लोग ऐसे  शहरों में  रहते हैं, जहां वायु प्रदूषण अधिक हो, वो जल्दी बूढ़े दिखने लगते हैं। चेहरे पर एज़िंग की निशानियां जैसे डार्क सर्कल्स, डार्क स्पॉट्स और रिंकल्स दिखने लगती हैं। धूल-गंदगी से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। इसके चलते, त्वचा पर फोडे-फुंसी, पिम्पल्स, पिंगमेंटेशन और डलनेस दिखायी देने लगती है और व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा दिखने लगता है।

ड्राईनेस बढ़ाता है प्रदूषण:

त्वचा का रूखापन बढने की एक वजह प्रदूषण भी है। प्रदूषित हवा त्वचा की नमी कम कर देती है, जिससे स्किन का रूखापन बढ़ जाता है। प्रदूषण और ड्राईनेस की वजह से स्किन इलास्टिसिटी भी कम हो जाती है, नतीजतन त्वचा पुरानी दिखने लगती है और चेहरे का ग्लो खत्म होने लगता है।

डैंड्रफ और रूखे-सूखे बाल:

शरीर की त्वचा के साथ-साथ  सिर की त्वचा या स्कैल्प पर भी प्रदूषण का असर होता है। हवा के साथ केमिकल्स औऱ धूल-मिट्टी सिर की त्वचा में मौजूद पोर्स और बालों से चिपक जाते हैं। इनकी वजह से स्क्लैप पर खुजली, फोड़े और डैंड्रफ जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इससे  बाल कमज़ोर होने लगते हैं।

 यह भी पढ़ें-तली हुई चीज़ें खाना है पसंद, तो हेल्दी रहने के लिए ट्राई करें ये ट्रिक्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source