किस उम्र के बाद कोलेजन बनना बंद हो जाता है और क्यों? चेहरे पर कोलेजन कैसे बढ़ाएं?

Collagen Kaise Badhaye: आजकल सभी महिलाएं स्किन केयर को लेकर इतनी सजग हो गई हैं, कि वह भूल ही गई हैं कि नेचुरल तरीकों से भी कोलेजन बढ़ाया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं कैसे।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 8, 2025 4:56 PM IST

Collagen Production Kab Kam Hota Hai: हमारी स्किन को लंबे समय तक जवां दिखने के लिए कोलेजन की जरूरत होती है, लेकिन एक उम्र के बाद हमारी त्वचा लटकने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां व फाइन लाइंस आनी शुरु हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे शरीर में कोलेजन बनाना बंद हो जाता है। इसकी कोई तय उम्र नहीं होती है, इसलिए कई महिलाओं को चेहरे पर झुर्रियां आने के बाद ये समझ आता है।

लेकिन कहा जा सकता है कि 25 के बाद कोलेजन बनना धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाता है और अगर सही तरीके से व सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो समय से पहले ही चेहरा बुढ़ापे के संकेत देने लगता है। ऐसे में करें तो क्या करें? अगर यही सवाल आपके मन में भी आ रहा है तो हमारा आज का लेख खास आपके लिए है। आज हम आपको कोलेजन बढ़ाने के 3 बहुत ही असरदार तरीकों के बारे में बताने वाले हैं।

  1. कोलेजन बढ़ाने के लिए डाइट में क्या शामिल करें?

स्किन को जवां रखने के शरीर में कोलेजन की कमी होने से बचाना जरूरी है और इसलिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है, जो कोलेजन बढ़ाने में मदद करती है।

चिकन -  अगर आप कोलेजन बढ़ाना चाहते हैं,तो अपनी डाइट में चिकन को शामिल कर लेना चाहिए क्योंकि चिकन कोलेजन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से चिकन का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में कोलेजन की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

मछली - शरीर में कोलेजन की पूर्ति करने के लिए मछली का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है और खास बात यह है कि मछली से मिलने वाला कोलेजन हमारे शरीर में आसानी से अवशोषित हो सकता है। अगर आप कोलेजन की पूर्ति के लिए मछली खा रहे हैं, तो आपको सार्डिन मछली का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

अंडे - एग व्हाइट यानी अंडे के सफेद वाला हिस्सा शरीर में कोलेजन की पूर्ति करने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। अंडे के सफेद हिस्से में प्रोलाइन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में कोलेजन के निर्माण में मदद करता है।

इसके अलावा आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है, जिसमें खूब मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो कोलेजन के निर्माण में शरीर की मदद करता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, शिमला मिर्च और मौसमी फल व सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

  1. कोलेजन कम होने पर क्या होता है

अगर शरीर में कोलेजन की कमी है या शरीर पर्याप्त मात्रा में कोलेजन नहीं बना पा रहा है, तो इसका सीधा असर त्वचा के स्वास्थ्य पर पड़ता है, जिसके कारण अर्ली एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं, जैसे झुर्रियां बनना, त्वचा ढीली पड़ जाना, त्वचा की सामान्य रंगत प्रभावित होना, रूखी त्वचा और घाव भरने में सामान्य से ज्यादा समय लगना।

  1. किन बातों का रखें ध्यान

अपनी स्किन में कोलेजन की कमी होने से बचाने के लिए सही जीवन शैली का होना जरूरी है, अपना स्किन रूटीन सही करें, अच्छी क्वालिटी के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। धूम्रपान व शराब आदि का सेवन न करें, तेज धूप के संपर्क में न आएं, खानपान में सुधार करें और चीनी का बहुत ज्यादा सेवन न करें, अपने मानसिक स्वास्थ्य को सही रखें और नियमित रूप से व्यायाम करते हें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

चेहरे से झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय

नारियल तेल और शहद का मिश्रण, एलोवेरा जेल, और केले का पेस्ट आदि ये सभी चेहरे से झुर्रियां दूर करने में फायदेमंद हैं।

एजिंग साइन कैसे कम करें?

एजिंग के लक्षणों को कम करने के लिए, स्वस्थ आहार, पर्याप्त नींद, और सनस्क्रीन का उपयोग करना महत्वपूर्ण है

40 की उम्र में कौन सा फेशियल करना चाहिए?

40 की उम्र में एंटी-एजिंग, कोलेजन बूस्ट या प्लैटिनम फेशियल सबसे बेहतर होते हैं।

क्या खाने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं?

इसके लिए आपको प्रोटीन, विटामिन ए, बी, ई और सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।