टैटू निकालने के बाद आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिये !

टैटू निकालने के बाद स्किन का सही तरह से ध्यान नहीं रखा गया तो आपको इंफेक्शन हो सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 17, 2017 1:20 PM IST

आजकल टैटू का फैशन हर जगह है। लोग किसी धर्म का चिन्ह, प्रेमी या प्रेयसी का नाम या रिश्तेदार, फूल का डिजाइन और कोई संदेश या कविता का टैटू अपने बॉडी में बनाते हैं। लोग अपने शरीर पर टैटू कई कारणों के लिये बनाते है, खुद की भावनाएं जताने के लिये, कला की पसंद, किसी अपने करीबी को मनाने जैसे और भी कारणों के लिये बनाते है। कुछ प्रोफेशन में या बड़ी कंपनीयों में जैसे एविएशन इंडस्ट्री, मर्चंट नेवी में शरीर पर टैटू बनाना और कान की बाली पहनना मना है। फिर उन्हे टैटू निकालने के लिये कॉज़्मेटिक सर्जरी करानी पड़ती है।

कैसे निकालते है कॉस्मेटीकली शरीर पर बनाए हुए टैटू ?

टैटू निकालने के लिये स्किन ग्राफ्टींग से लेकर लेजर ट्रीटमेंट करने पर्याय है। लेजर ट्रीटमेंट करने के लिये 3 हफ्ते लगते है। और उसके लिये 5-6 सिंटिंग की ज़रूरत होती है, और ये करना सेफ होता है।  टैटू निकलने के बाद किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, ये डॉ. पराग तेलंग, प्लास्टिक और रेकंसट्रक्टिव सर्जन एस एल रहेजा हॉस्पिटल बता रहे हैं|

  • सही ख्याल रखने से इंफेक्शन नहीं होता हैं, टैटू की स्किन शरीर की दूसरी अलग दिखने की संभावना कम होती हैं|
  • टैटू निकालने के 24 घंटे के बाद टैटू की जगह सूजकर लाल हो जाती हैं |
  • कोल्ड क्रीम लगाए और सूजन कम होने के लिये शरीर को ज्यादा ऊंचा रखें |
  • गरम शॉवर, सॉना और हॉट ट्यूब में मत नहाए |
  • डॉक्टर का बताया हुआ एंटीस्पेटिक, ऑइंटमेंट या पाउडर ही लीजिये |
  • टैटू निकाली हुई जगह जब तक ठीक नहीं होती हैं तब तक स्विमिंग पूल या समुंदर के पानी में न जाए | नहीं तो नमक और क्लोरीन की वजह से इंफेक्शन और भी बढ़ सकता हैं |
  • शरीर की ये जगह जब तक ठीक नहीं हो जाती तब तक साफ़ और ड्राई रखिये | बताए हुए एन्टीबैक्टिरीअल साबुन से वो जगह रोजाना साफ़ कीजिये |
  • इस जगह पर नाख़ून से खरोचिये मत, नहीं तो उससे घाव रह जाएगा | डॉक्टर ने बताया हुआ टोपिकल एंटीबैक्टीरियल लगाए |
  • उस जगह पर ठीक होने तक शेव मत कीजिये |
  • भरपूर पानी पीजिये और पानी की मात्रा ज्यादा होनेवाली चीजे खाकर खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश कीजिये | इससे आपकी स्किन अच्छी रहेगी |

अगर इन्फेक्शन हुआ तो डॉक्टर को दिखाने से मत शर्माइए | डॉक्टर के बजाए खुद से दवाइयां और ट्रीटमेंट लेना आपका इंफेक्शन और बढ़ा सकता हैं |

Read this in English

अनुवादक – Sushantdeep Sagvekar

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.