
Also Read
हममें से कुछ लोग ऐसे हैं जो बैठे-बैठे टीवी देखते हैं, जंक फूड खाते हैं और ऑफिस से घर आने के बाद केवल आराम करते हैं। फिर हम में से कुछ ऐसे हैं जो खाना पकाने और साफ-सफाई जैसे कामों में लग जाते हैं। फिर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो काम के बाद दोस्तों के साथ घूमते हैं। लेकिन इससे पहले कि आप अपने ऑफिस के बाद आप क्या-क्या करते हैं वह गिनाएं और कहें कि आपके पास अपनी त्वचा का ध्यान रखने के टाइम ही नहीं मिलता, तो हम आपको बताते हैं आपकी स्किन को साफ करने का फास्ट और सही तरीका। हर दिन आपको केवल 15 मिनट का समय निकालना है और इसके बदले आपको मिलेगी ग्लोइंग स्किन और चमकता चेहरा। तो आज से बस इस आसान तरीके से रखिए अपनी स्किन का ख्याल और नये साल की शुरुआत आते-आते आपके पास पहले से बेहतरीन और खूबसूरत स्किन होगी।
1) इससे पहले कि आप अपना चेहरे को छुएं, अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें। यह एक ऐसी चीज है जिसे हम में से ज्यादातर लोग नजरअंदाज करते हैं, लेकिन बदले में यह हमारी त्वचा को नुकसान ही पहुंचाते हैं। इसीलिए घर पहुंचने के बाद अपने हाथों और बाहों को अच्छी तरह साफ कर लें। भले ही ऑफिस से आने के बाद आप स्नान करते हों, लेकिन उससे पहले अपने हाथ अच्छी तरह धो लें।
2) अपने बालों को कंघी करें और उन्हें बांधे। एक हल्के क्लिंजर से अपना चेहरा और गर्दन साफ करें।
3) सफाई के बाद, एक एक्सफ़ोलीटिंग स्क्रब से चेहरा साफ़ करें। लेकिन यह हर दिन करना सही नहीं। सप्ताह में सिर्फ 2 बार ऐसा करें। एक्सफ़ोलीएटिंग से त्वचा अच्छी तरह साफ हो जाती है और डेड स्किन और ब्लैकहैड्स को साफ़ करने में मदद होती है।
4) एक फेस मास्क लगाएं। सर्दियों में आप मॉइस्चराइजिंग फेस मास्क लगा सकते हैं।
5) कुछ दिनों तक आप बाज़ार से खरीदा गया फेस मास्क लगाना बंद कर दें, और अपने चेहरे और गर्दन पर शहद या एलो वेरा जेल लगाएं। इसे 5-10 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।
6) अपने चेहरे को हल्के हाथों से पोछें। आपकी त्वचा पर हल्का मॉश्चराइज़र लगाएं। रात में सोने से पहले अपनी नाइट क्रीम ( ठंडियों में विंटर मॉश्जराइज़र) लगा सकती हैं।
Read this in English.
अनुवादक:Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत: Shutterstock