
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 23, 2024 7:55 PM IST
Medically Verified By:
Natural remedies for hair problems: बालों से जुड़ी प्रॉब्लम्स से राहत पाने के लिए घरों में इस्तेमाल होनावाली नेचुरल चीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है। बालों से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए (How to get rid of hair problems) सेलिब्रिटी हेयर केयर एक्सपर्ट जावेद हबीब (Hair care tips by Hair expert Javed Habib) ने कुछ ऐसी ही चीजों की सलाह दी जो आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। डैंड्रफ से लेकर ड्राई हेयर की प्रॉब्लम हो या रूखे-सूखे बालों को मैनेज करने से जुड़ी कुछ नेचुरल रेमेडीज के बारे में बताया। इन चीजों को ट्राई कर आप अपने बालों को हेल्दी बना सकते हैं और अपनी हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकता है। (Javed Habi Hair Care Tips in hindi.)
हेल्दी बालों के लिए अदरक का हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच अदरक का पाउडरया सोंठ (sonth pwder) लगाएं। इसमें 2-3 चम्मच नारियल का तेल (coconut oil) मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में 10-15 मिनट लगाकर रखें। उसके बाद बालों को पानी से धो लें। यह बालों को बेहतर बनाते हैं।
अदरक में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सिर में ब्लड सर्कुलेशन(improving blood circulation in scalp) बढ़ाते हैं। स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सुधरने से बालों की ग्रोथ (hair growth promoting remedies) भी बेहतर होती है। इससे बालों में शाइन बढ़ती है और बाल घने में भी होता है।
अदरक का पेस्ट लगाने से बालों से डैंड्रफ की समस्याकम होती है और यह डैंड्रफ दूर करने में (how to get rid of dandruff) मदद करता है।
अदकर में पाए जाने वाले एंटी-फंगल तत्व (anti fungal properties) पाए जाते हैं जो स्कैल्प इंफेक्शन का रिस्क (risk of scalp infection) कम करता है।
बालों के लिए नारियल के तेल ( Coconut Oil for hair) भी बहुत फायदेमंद होते हैं। नारियल के तेल में एंटी माइक्रोबियल (anti microbial) और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं। यह बालों को अंदर तक पोषण देता है और बालों की समस्याओं को कम करता है।
View this post on Instagram