
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 25, 2024 1:43 PM IST
White hair
White Hair Turn Black Naturally : सफेद बालों को छुपाने के लिए अक्सर हम तरह-तरह के केमिकलयुक्त हेयर डाई का प्रयोग करते हैं, लेकिन इससे बालों को फायदे के बताय नुकसान पहुंचने लगता है। इसलिए मार्केट में मौजूद इन हेयर डाई का इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके सफेद होते बाल नैचुरली काले हों, तो इसके लिए आप चुकंदर का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, चुकंदर के प्रयोग से आपके बाल कुछ ही दिनों में काले नजर आएंगे, इसके लिए आपको ज्यादा चीजों को खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। आइए जानते हैं चुकंदर सफेद बालों को काला करने में किस तरह फायदेमंद है और इसका कैसे करें इस्तेमाल?
सफेद बालों को काला करने के लिए आप चुकंदर का प्रयोग कर सकते हैं। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। दरअसल, चुकंदर में विटामिन सी, ई और कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बढ़ती उम्र की प्रकिया को धीमा कर सकते हैं, जो आपके सफेद बालों का कारण बनतें।
इतना ही नहीं, इसमें विटामिन सी और सिलिका होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी कोलेजन का उत्पादन करता है। वहीं, सिलिका कैल्शियम को बढ़ावा देता है, जो बालों को स्वस्थ रखने में भी प्रभावी माना जा सकता है। इसके अलावा चुकंदर के रस में नाइट्रेट होता है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है। यह स्कैल्प और बालों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकते हैं।
सबसे पहले चुकंदर का पल्प लें, इसमें आंवला पाउडर, ऑलिव ऑयल और अदरक का रस मिक्स कर लें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके इसे बालों पर लगाएं।
सफेद होते बालों को काला करने के लिए चुकंदर का हेयर मास्क लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद मास्क को अपने बालों पर लगाएं और करीब 2 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें। ध्यान रखें कि इस दौरान अपने बालों में शैंपू न लगाएं। शैंपू का प्रयोग आप अगले दिन ही करें।
Also Read : सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 1 पत्ता, पतले बालों से भी मिलेगा छुटकारा