सर्दियों में बाल हो न जाएं झाड़ू जैसे, नारियल तेल में मिलाएं यह 2 चीजें और दें बालों को पोषण

Rukhe baalo ke liye kya kare: जैसा कि विंटर सीजन बालों में डैंड्रफ और ड्राई हेयर की समस्या लौट आती है। ऐसे में आप ये नेचुरल रेमेडीज इस्तेमाल करें और बालों को बनाएं स्ट्रॉन्ग और सॉफ्ट।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 25, 2024 7:31 PM IST

Remedies to treat Dry Hair problem in winter: ठंड और सर्दियों का मौसम आपके बालों को भी नुकसान (damage to hair in winter season) पहुंचाता है। इसीलिए,सर्दियों के मौसम में लोगों के बालों में ड्राईनेस बढ़ जाती है और बाल रूखे-सूखे और कमजोर-से हो जाते हैं। वहीं, सर्दियों में लोगों को सिर में डैंड्रफ (Dandruff) और उसकी वजह से होने वाली इरिटेशन की समस्या बहुत अधिक महसूस हो सकती हैं।दरअसल, सर्दियों में तापमान कम हो जाने और हवा में ड्राइनेस बढ़ जाने से आपके बालों और स्कैल्प का नेचुरल मॉइस्चर कम होने लगता है। इससे बालों और स्कैल्प की हेल्थ पर भी असर पड़ता है जैसे आपके बाल बहुत रूखे-सूखे से नजर आने लगते हैं और स्कैल्प की स्किन में डैंड्रफ और इंफेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

सर्दियों में अगर आपके बालों की ड्राइनेस (Dryness in hair in winters) आपकी चिंता बढ़ा रही है तो आप अपनी इस परेशानी से राहत पाने के लिए घर में पड़ी कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करे जिन्हें आयुर्वेद में बालों के लिए टॉनिक कहा गया है। आंवला (Amla), शिकाकाई (Shikakai), एलो वेरा (Aloe Vera) और नारियल का तेल (Coconut Oil) ऐसी ही कुछ चीजें हैं जो सर्दियों में आपके बालों को हेल्दी, सॉफ्ट और शाइनी बनाती हैं। आइए पढ़ें इनके इस्तेमाल के तरीके और फायदे।

ड्राई हेयर की समस्या कम करने वाले घरेलू उपाय (Home remedies for treating dry hair problem)

नारियल तेल और केले से बनाएं हेयर मास्क (Banana and coconut oil hair mask can treat dry hair)

बालों की स्मूदनेस और नमी बढ़ाने के लिए पके हुए केले (ripe banana) एक बहुत ही उपयोगी चीज है।  केले को आप नारियल के तेल में मैश करके मिक्स करें। फिर, इसे अपने बालों में लगा सकते हैं। यह हेयर मास्क आपकी स्कैल्प की ड्राइनेस कम करने और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने का काम करता (remedies to treat dandruff problem in winters) है। वही, पके हुए केले आपके रूखे-सूखे बालों को नरिशमेंट देते (benefits of banana for hair) हैं और नारियल का तेल बालों की कंडीशनिंग (hair conditioning) का काम करता है। इससे आपके बाल हेल्दी, शाइनी और सॉफ्ट नजर आएंगे।

नारियल तेल और करी पत्ते (Dry hair remedies-Coconut oil with curry leaves)

करी पत्ते में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को ना केवल स्वस्थ बनाते है बल्कि बालों को पोषण देकर वे बालों को अंदर से मजबूत भी बनाते हैं। करी पत्ते को नारियल के तेल के साथ उबालकर लगाने से बालों और स्कैल्प की कई प्रॉब्लम्स कम होती हैं। जैसे स्कैल्प की स्किन को नमी देकर और ड्राइनेस कम करके करी पत्ता आपके स्कैल्प को हेल्दी और सॉफ्ट बनाता है। इससे डैंड्रफ की समस्या कम होती है। वहीं, बालों का रूखापन कम करने में भी यह तेल बहुत फायदेमंद होता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source