एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की खूबसूरती का तोड़ नहीं, 35 की उम्र में भी स्किन करती है 18 जैसी ग्लो

Pooja Hegde Beauty Secret: एक्ट्रेस पूजा बेहद खूबसूरत दिखती हैं। वह अपनी त्वचा की पूरी देखभाल करती हैं। एक चीज उनकी ब्यूटी का बड़ा सीक्रेट है। जानें, उसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 14, 2025 8:38 AM IST

Pooja Hegde Beauty Tips: पूजा हेगड़े खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आती हैं। वह बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह 35 साल की उम्र में भी काफी यंग और सुंदर दिखती हैं। इस उम्र में भी उनकी स्किन 18 साल की लड़कियों जैसी दिखती है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग उनके ब्यूटी सीक्रेट्स जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि पूजा अपने चेहरे पर क्या लगाती हैं? पूजा का स्किनकेयर रूटीन क्या है? हालांकि, पूजा हेगड़े भी कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया में अपने ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बता चुकी हैं। आइए, आपको बता दें कि पूजा का ब्यूटी सीक्रेट क्या है?

स्किन को हाइड्रेट रखना

पूजा हेगड़े की ड्राई स्किन है। ऐसे में वे अपने स्किन को हमेशा हाइड्रेटेड रखती हैं। वह रोज सुबह और रात को सोते समय चेहरे को मॉइश्चराइज करती हैं। वह क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर का उपयोग करती हैं, क्योंकि ड्राई स्किन वालों के लिए यह बेस्ट होता है। इससे स्किन दिनभर मॉइश्चराइज्ड रहती है और मुलायम बनी रहती है।

रात को मेकअप रिमूव

पूजा हेगड़े अपनी स्किन को रात में पूरी तरह से क्लीन करके सोती हैं। इससे भी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। सभी लोगों को रात में मेकअप हटाकर ही सोना चाहिए। दरअसल, रात को मेकअप हटाना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि अगर मेकअप न हटाया जाए तो इससे पोर्स बंद नहीं हो पाते हैं। इससे मुंहासे और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

माइसेलर वाटर

पूजा हेगड़े माइसेलर वाटर का हमेशा यूज करती है। माइसेलर वाटर उनकी ग्लोइंग और यंग स्किन का एक सबसे बड़ा सीक्रेट है। वह मेकअप लगाने से पहले चेहरे पर माइसेलर वाटर जरूर लगाती हैं। इससे स्किन हाइड्रेट होती है। साथ ही, त्वचा का पीएच लेवल भी बैलेंस में रहता है। वैसे तो यह सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन, ड्राई स्किन वालों को माइसेलर वाटर जरूर लगाना चाहिए। 

Highlights

  • पूजा हेगड़े दिखती हैं बेहद खूबसूरत
  • रात को सोने से पहले जरूर करती हैं मेकअप रिमूव
  • स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए बैलेंस डाइट लेती हैं

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source