दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया अपनी खूबसूरती का राज, घर पर तैयार किया होममेड स्क्रब

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी इन दिनों घरेलू नुस्खे आजमा रही हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। हाल ही में दीपिका ने फैंस को फेस और हैंड स्क्रब बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताया है। वीडियो शेयर कर दीपिका ने घर पर फेस और हैं स्क्रब बनाने की विधि बताई है। आइए जानते हैं दीपिका ने किस तरह बनाया (Dipika Kakar Skin Care Tips) स्क्रब-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 3, 2020 4:53 PM IST

Dipika Kakar Skin Care Tips : हर कोई अपने स्किन को चमकता हुआ देखना चाहता है। पुरुष हो या फिर स्त्री हर कोई चाहता है कि वे खूबसूरत दिखें। स्किन केयर को लेकर सभी सतर्क रहना चाहते हैं। खासतौर पर महिलाओं को स्किन केयर की ज्यादा फिक्र होती है। इसलिए वे कभी पार्लर, तो कभी घर के नुस्खे आजमाकर खुद की स्किन में निखार लाना चाहती हैं। पार्लर और बाहरी कॉस्मेटिक से अच्छा घरेलू नुस्खा होता है, जिसे आप घर पर ही आजमाकर खुद के स्किन की थकान (Dipika Kakar Skin Care Tips) दूर करती हैं।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी इन दिनों घरेलू नुस्खे आजमा रही हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। हाल ही में दीपिका ने फैंस को फेस और हैंड स्क्रब बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताया है। वीडियो शेयर कर दीपिका ने घर पर फेस और हैं स्क्रब बनाने की विधि बताई है। आइए जानते हैं दीपिका ने किस तरह बनाया (Dipika Kakar Skin Care Tips) स्क्रब-

हैंड स्क्रब बनाने का तरीका

हाथों के स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच चीनी लें। इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण में 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा डालें, अगर आपके स्किन को बेकिंग सोडा सूट नहीं करता है, तो मत डालें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इस सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब तैयार मिश्रण से अपने हाथों पर स्क्रब करें। नींबू के छिलके और नाखूनों की मदद से आप स्क्रब कर सकते हैं। इसके बाद नॉर्मल पानी से स्क्रब को साफ कर लें।

फेस स्क्रब बनाने का तरीका

चेहरे से जिद्दी दाग-धब्बों को हटाने के लिए फेस स्क्रब का करना बहुत ही जरूरी होता है। चेहरे पर स्क्रब करने से पहले अपने फेस को नारियल तेल की मदद से अच्छी तरह से साफ करें। अब स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच  चीनी, 1 चम्मच शहद, गुलाबजल, आधा नींबू का रस लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं। कम से कम 2 मिनट तक चेहरे को रगड़ें। स्क्रब करने के बाद चेहरे पर मॉइश्‍चराइजर क्रीम जरूर लगाएं। अगर आपके पास क्रीम नहीं है, तो आप फ्रैंकिसेंस एसेंशियल ऑयल से चेहरे की मसाज कर सकते हैं।

घनी और लंबी पलकों के लिए घर पर तैयार करें होममेड सीरम

लिप्स मास्क से अपने होंठों को बनाएं गुलाबी और मुलायम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source