
Also Read
इन नुस्खों को आजमाकर मुंहासों के निशान से पा सकती हैं छुटकारा। © Shutterstock
मुंहासों की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। इससे पीछा छुड़ाने के लिए कई सारे ट्रीटमेंट करवाते हैं। कई बार मुंहासे तो चले जाते हैं लेकिन दाग-धब्बे रह जाते हैं। आज के युवा लड़के-लड़कियां मुंहासों से अधिक परेशान रहते हैं। वे दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के महंगे क्रीम, पाउडर, तेल आदि का यूज करते हैं, पर फर्क कुछ खास नजर नहीं आता है। परेशान ना हों, घर पर ही कई ऐसे नुस्खे मौजूद हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बे हटाने में आपकी मदद करेंगे।
अगर आपके चेहरे में बहुत से मुहांसों के दाग व धब्बे हैं तो मेथी काफी सहायता कर सकती है। जी हां, मेथी के पत्तों का फेस-पैक बना सकते है आप या चाहे तो आप मेथी के बीजों को उबालकर उनका पेस्ट भी बना सकते हैं। इसे चेहरे के दाग धब्बो पर लगाए और लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दे। बाद में ठंडे पानी से धो डाले।
काली गर्दन को यूं बनाएं साफ-सुथरा
कॉटन को नींबू के रस से भिगाएं और मुहांसो के धब्बों पर लगाएं। ध्यान रहे, नींबू के रस को तब तक रहने दें, जब तक त्वचा रस को सोख ना ले और फिर थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आपको बता दें कि नींबू का रस ब्लीच का काम भी करता है, इसके उपयोग से आपका चेहरा दमकने लगेगा।
चेहरे के गड्ढे, चेहरे के दाग धब्बों पर चन्दन व गुलाबजल का लेप लगाएं। इस लेप को करीब 1 घंटे तक लगाकर छोड़ दें। फिर अच्छी तरह ठंडे पानी से धो लें।
आपके मुहांसो के कारण काले-धब्बे वाले त्वचा को निखारने में मदद करता है ओलिव ऑयल। रोज इसका प्रयोग करें और फिर देखें कमाल। इससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होने के साथ ही कील मुहांसे होने की संभावना कम होती है।
खीरा सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा को भी स्वस्थ रखती है। मुंहासों को हटाने में भी व इसके दाग को भी खत्म करने में सहायता करती है।
हेल्दी और यंग स्किन के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स
कील मुहांसों को आइस क्यूब की मदद से भी हटाया जा सकता है। एक कपड़े में आइस क्यूब लें। उसे हर दिन 10 से 15 मिनट तक दाग-धब्बों पर लगाते रहें। इससे आपकी त्वचा से मुहांसो के काले-धब्बे जल्दी ठीक हो जाएंगे।
मुहांसो को दूर भगाने व साथ ही दाग-धब्बों के निशान को भी छूमंतर करने वाले पौधे का नाम है एलोवेरा। एलोवेरा जेल को कील-मुंहासे पर लगाने से या अन्य किसी भी दोष को चमत्कारी रूप से ठीक करने के लिए जाना जाता है। एलोवेरा अगर आप रोज लगाएं, तो आपकी त्वचा के रंग पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।