Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
एक्ने की समस्या (Acne or Pimples Problem) से राहत पाने के लिए जिन नैचुरल चीज़ों (Acne Natural remedies) की सलाह दी जाती है। उनमें, चंदन (sandalwood benefits) भी शामिल है। इसके, पीछे चंदन के औषधिय गुण हैं। हिंदू धर्म में चंदन का टीका धारण किया जाता है। इससे, शरीर को शीतलता मिलती है। इससे, सिर दर्द, अनिद्रा और तनाव से राहत मिलती है। तो वहीं आयुर्वेद और चीनी चिकित्सा पद्धतियों में चंदन के तेल का बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इससे, एक्ने की समस्या भी कम होती है।
चेहरे पर दिखने वाले पिम्पल्स और एक्ने की समस्या को चंदन की लकड़ी और चंदन के इसेंशिय ऑयल से कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, चंदन के तेल में एंटी-माइक्रोबियल तत्व होते हैं। विभिन्न स्टडीज़ में चंदन की लकड़ी को एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर बताया गया है। इसीलिए, यह एक्ने की समस्या के लिए एक अच्छा उपाय है।
इसके लिए, चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल करें। क्योंकि, चंदन के सभी फायदें उसमें मौजूद होते हैं। वहीं, बाज़ार में मिलने वाले चंदन पाउडर में से ज़्यादातर सस्ते और मिलावटी होते हैं। उन्हें, इस्तेमाल करने से हो फायदा कम होता है।
किसी साफ पत्थर पर चंदन की लकड़ी को घिसे। हालांकि, चंदन की लकड़ी जल्दी पीसती नहीं है। इसीलिए, आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। लकड़ी को थोड़े-से पानी के साथ घिसे। इससे, चंदन की लकड़ी का स्मूद पेस्ट बन जाएगा। इसे, आप सीधे अपने चेहरे के पिम्पल्स पर लगा सकते हैं। तो वहीं, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के साथ चंदन के पेस्ट को मिक्स करें। इसे, एक फेस मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं।
अगर, आप बेहतर रिजल्ट्स चाहते हैं। तो, पिम्पल्स पर इस पेस्ट को रात भर लगा कर रखें। फिर, सुबह इसे ठंडे पानी से धो दें। इससे, ना केवल फोड़े-फुंसी और पिम्पल्स कम होंगे। बल्कि, यह बंद पोर्स को खोलते भी हैं। तो, बैक्टेरिया को खत्म कर इंफेक्शन बढ़ने से रोकने में भी कारगर है चंदन का पेस्ट।
Ways to Prevent Acne: पिम्पल्स या एक्ने की प्रॉब्लम होगी दूर, अपनाएं ये 4 हेल्दी आदतें।