Acne Home Remedy: एक्ने मार्क्स को कम करने के लिए लगाएं हल्दी

कर्कुमिन नामक तत्व हल्दी में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। रिसर्च में बताया गया है कि कर्कुमिन में एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर में जलन-सूजन और घावों को कम करते हैं। एंटी-ऑक्सिडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करते हैं। साथ ही हल्दी के एंटी-सेप्टिक तत्व पिम्पल के घाव और एक्ने के दाग-धब्बों को कम करते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 16, 2019 5:10 PM IST

एक्ने या पिम्पल (Pimples) की समस्या चेहरे के अलावा कंधों, पीठ और बांहों पर भी होती है। पिम्पल (Pimples) टीनएज के बाद के फेज में काफी आम है। लेकिन पिछले कुछ समय में पिम्पल्स की समस्या प्रदूषण के बढ़ते स्तर की वजह से भी बढ़ गयी है। चेहरे पर धूल-मिट्टी और चिपचिपाहट जमा होकर पोर्स को बंद कर देते हैं और पिम्पल्स के रुप में ये त्वचा की रंगत और हेल्थ बिगाड़ देते हैं। लेकिन इस समस्या के लिए केवल महंगे ट्रीटमेंट्स की ज़रूरत नहीं है। आप घर में मौजूद जड़ी-बूटियों के इस्तेमाल से भी अपनी पिम्पल की समस्या को कम कर सकते हैं। ऐसी ही एक कारगर और सेफ चीज़ है हल्दी,जिसपर भारतीय परिवारों नें बहुत भरोसा किया है। (Pimples Home Remedies)

हल्दी ऐसे करती है पिम्पल्स को कम:

कर्कुमिन नामक तत्व हल्दी में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। रिसर्च में बताया गया है कि कर्कुमिन में एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर में जलन-सूजन और घावों को कम करते हैं। एंटी-ऑक्सिडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करते हैं। साथ ही हल्दी के एंटी-सेप्टिक तत्व पिम्पल के घाव और एक्ने के दाग-धब्बों को कम करते हैं।

हल्दी की एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों की वजह से इंफेक्शन की संभावना कम होती है और इसी के चलते हल्दी पिम्पल्स के लिए एक औषधि की तरह काम करता है।

ऐसे करें हल्दी को इस्तेमाल:

  • हल्दी, कच्चा दूध और नींबू के रस को मिक्स कर त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट कर  इस लेप को यूं ही लगा रहने दें। फिर सादे पानी से चेहरा साफ कर दें।
  • एक कटोरी दही में एक चम्मच हल्दी  को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं । 20 मिनट बाद  इसे हल्के हाथ से रगड़ते हुए साफ करें।  चेहरे को धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

नोट- सीमित मात्रा में  हल्दी खाने और त्वचा पर लगाना सुरक्षित माना जाता है। लेकिन बहुत अधिक हल्दी खाने या लगाने से नुकसान होता है। क्योंकि इससे त्वचा पर डर्मटाइसिस की समस्या भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- नहीं ठीक हो रही है पिम्पल्स की प्रॉब्लम, आपकी डायट हो सकती है वजह!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source