आप अपने चेहरे के उन दाग-धब्बों को छुपाने के लिए कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन अगर आपके चेहरे पर पिम्पल या फोड़े-फुंसियां हैं तो आप उन्हें मेकअप से भी पूरी तरह नहीं छुपा पाएंगी। करुणा मल्होत्रा, कॉस्मेटोलॉजिस्ट (कॉस्मेटिक स्किन एंड होमियो क्लिनिक) कहती हैं कि, ‘किसी माइल्ड क्लिंज़र से अपना चेहरा साफ करना और हेयर स्प्रे या स्लाइटिंग जेल न लगाकर आपको कुछ हद तक इस समस्या से राहत मिल सकती है’।
अपने चेहरे को किसी माइल्ड क्लिंज़र और हल्के गुनगुने पानी से दिन में केवल 1-2 बार साफ करें। स्क्रब या कठोर चीज़ों का प्रयोग त्वचा पर न करें। इसी तरह रात को सोने से पहले चेहरे की सफाई करना और मेकअप उतारना न भूलें।
कुछ लोगों को पिम्पल दबाने की आदत होती है। लेकिन इस तरह आपकी परेशानी कम होने की बजाय बढ़ जाती है, और पिंपल ज़्यादा गंभीर और लंबे समय तक रहते हैं। आप बेंजोईल पेरोक्साइड या सैलीलिलीक एसिड और संतुलित पीएच लेवल वाले फेस वॉश इस्तेमाल कर सकती हैं जिससे धीर-धीरे पिम्पल होना ठीक हो जाएगा।
अपनी त्वचा को सूरज की किरणों से बचाएं। आपको अगर लगता है कि टैन से आपके पिम्पल छुप जाते हैं तो आपको बता दें यह केवल थोड़े समय के लिए कारगर तरीका है। यही नहीं टैन से आपकी पिम्पल की समस्या गम्भीर हो जाती है। टैनिंग त्वचा के लिए नुकसानदायक ही साबित होती है जो धीरे-धीरे झुर्रियों और स्किन कैंसर का खतरा बढ़ाती है।
एक्सरसाइज़ के बाद अपने चेहरे को साफ करना न भूलें क्योंकि पसीने से आपके रोमछिद्र खुल जाते हैं। इसी तरह कहीं बाहर से घर आने के बाद भी हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें क्योंकि धूल-मिट्टी और प्रदूषित पदार्थों से पिम्पल की समस्या और गम्भीर हो सकती है।
छाती या पीठ पर अगर आपको पिम्पल हो रहे हैं तो टाइट कपड़े पहनने से बचें क्योंकि कपड़े से रगड़ खाने के चलते त्वचा की जलन बढ़ जाती है। इसीलिए ढीलेढाले कपड़े पहने विशेषकर गर्मियों के मौसम में या जब आप घर पर हों।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.