Acne: पिम्पल्स से परेशान लोग अपनी डायट में शामिल करें ये 4 चीज़ें
Acne: पिम्पल्स से परेशान लोग अपनी डायट में शामिल करें ये 4 चीज़ें
एक्ने की गंभीर समस्या को कम करने के लिए कई बार खान-पान में बदलाव करने की सलाह भी दी जाती है। हम यहां लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही नैचुरल चीज़ों के बारे में जिन्हें अपनी डायट में ज़रूर शामिल करना चाहिए क्योंकि, ये पिम्पल्स को ठीक होने में मदद करती हैं।
Written By:
Sadhna Tiwari
| Published : September 17, 2019 11:45 AM IST
पिम्पल और एक्ने ऐसी समस्याएं हैं जिनसे बहुत-से लोग परेशान हैं। यह दोनों स्किन प्रॉब्लम्स एक ही समस्या के दो अलग-अलग स्टेज हैं, और इन दोनों को ठीक करने के लिए बहुत-सी बातों का ख्याल रखना पड़ता है। कई बार बहुत-से उपाय करने के बाद भी लोगों को पिम्पल्स की समस्या से राहत नहीं मिव पाती।
एक्ने की गंभीर समस्या को कम करने के लिए कई बार खान-पान में बदलाव करने की सलाह भी दी जाती है। हम यहां लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही नैचुरल चीज़ों के बारे में जिन्हें अपनी डायट में ज़रूर शामिल करना चाहिए क्योंकि, ये पिम्पल्स को ठीक होने में मदद करती हैं।
टमाटर- लाल लाल टमाटर आपके चेहरे की खूबसूरती लौटाने में मदद कर सकते हैं। जी हां, दरअसल टमाटर में पाए जाने वाले लाइकोपिन और विटामिन सी आपकी स्किन पर कमाल का असर करते हैं। विटामिन सी कोलाजन के निर्माण में मदद करता है, जो कि स्किन को हेल्दी और निखरा हुआ दिखाने में मदद करते हैं।
पालक- पिम्पल्स से राहत दिलाने के लिहाज से पालक एक बेहतरीन नुस्खा है। यह स्किन को प्रभावित करने वाले बैक्टेरिया को खत्म करता है और शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। इस तरह यह आपको अंदर से हेल्दी बनाकर पिम्पल्स को रोकने में मदद करता है।
बादाम- इसमें विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को फ्री-रैडिकल, प्रदूषण और बैक्टेरिया से सुरक्षित रखता है। ये फ्री-रैडिकल्स जब आपकी त्वचा पर सीबम के सम्पर्क में आते हैं तो पिम्पल्स के रुप में उभरकर चेहरे पर दिखायी पड़ने लगते हैं। बादाम में कई तरह के एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी होते हैं जो आपकी त्वचा को पिम्पल-फ्री रखने में मदद करते हैं।
स्ट्राबेरीज़- छोटी-छोटी रसीली स्ट्राबेरीज़ स्वाद के साथ सेहत का भी खज़ाना हैं। जी हां, इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने का काम करती हैं। साथ ही फॉलिक एसिड नये स्किन सेल्स के बनने में मदद करता है, जो कि स्ट्राबेरीज़ में पाया जाता है। इसके अलावा इन बेरीज़ में मौजूद डायटरी फाइबर बाउट मूवमेंट्स को व्यवस्थित रखता है और कॉन्स्टिपेशन करता है। हेल्दी पेट आपकी स्किन प्रॉब्लम्स को भी कम करने में मदद करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.