मुंहासे और डार्क सर्कल से हैं परेशान, चंदन करेगा सभी समस्याओं का समाधान

चंदन को आयुर्वेद में एक दमदार सौंदर्य सामग्री माना गया है, जो प्राकृतिक तो है ही इसका त्वचा पर कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होता है।

मुंहासे और डार्क सर्कल से हैं परेशान, चंदन करेगा सभी समस्याओं का समाधान
Know how sandalwood is beneficial for your skin. © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : August 14, 2018 3:15 PM IST

क्या आप मुंहासों, डार्क स्‍पॉट और डार्क सर्कल जैसी त्वचा से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं? कई तरह के क्रीम अप्लाई करने के बाद भी लाभ नहीं हुआ? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई तरह के प्राकृतिक उपचार से भी आप मुंहासों की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इन प्राकृतिक चीजों में चंदन बहुत कारगर साबित हो सकता है। आमतौर पर पिंपल्स, डार्क सर्कल प्रदूषण, कम सोना, कम पानी पीना और हेल्‍दी डाइट की बजाय तेल-मसाले वाले खाना अधिक खाने से होता है। चंदन को आयुर्वेद में एक दमदार सौंदर्य सामग्री माना गया है, जो प्राकृतिक तो है ही इसका त्वचा पर कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होता है। इसके तेल में कई तरह के मेडिकल गुण भी मौजूद होते हैं।

चंदन से त्वचा पर होने वाले लाभ

टैनिंग करता है कम

Also Read

More News

सूरज की हानिकारक किरणों या फिर स्विमिंग पूल में स्विमिंग करने से भी त्वचा टैन हो जाती है। ऐसे में चंदन में मौजूद नेचुरल ऑयल सनटैन को हटाने में मदद करता है। यह सनबर्न के कारण स्किन में होने वाली जलन को भी कम करता है।

एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण एक्‍ने या सनबर्न के कारण स्किन में होने वाली जलन को रोकने में मदद करते हैं। किसी कीड़े के काटने या घावों को भरने में चंदन का तेल फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- ब्लैकहेड्स से चेहरा दिखता है खराब, ट्राई करें ये आसान से घरेलू उपाय

एस्ट्रिंजेंट की तरह करता है काम

चंदन में प्रोटीन अधिक होता है। यदि त्वचा पर किसी भी तरह की एलर्जी या रैशेज हो गई है, तो चंदन का फेसपैक लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है साथ ही इन समस्याओं से छुटकारा भी मिलती है। त्वचा के मुलायम ऊतकों में मामूली संकुचन लाकर छिद्रों में कसावट लाता है। यही कारण है कि कई फेस पैक में प्राइमरी इंग्रीडिएंट के तौर पर चंदन का इस्‍तेमाल किया जाता है।

sandalwood facepack1

एंटीसेप्टिक भी है

चंदन में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो मुंहासे और घावों को भरने में मदद करते हैं। धूल और गंदगी से आपकी त्वचा पर बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे त्वचा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। चंदन के पाउडर में दूध मिलाकर चेहरे के प्रभावित भाग पर लगाने से फायदा होता है।

खुद बनाएं चंदन के फेस पैक

1 एक्‍ने और ब्‍लैकहेड्स दूर करना चाहते हैं, तो एक बड़े चम्मच चंदन के तेल में चुटकी भर हल्‍दी और पिसा हुआ कपूर मिलाएं। जिन्हें एक्‍ने, स्‍कार्स और ब्‍लैकहेड्स की समस्या है, वे इस फेस पैक को रातभर के लिए चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। इसके अलावा 1 बड़े चम्मच चंदन का पाउडर, 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे आधे घंटे तक चेहरे पर लगाकर रखें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें- लहसुन का मास्क लगाने से जली महिला की त्वचा, आप भी करती हैं इस्तेमाल तो संभल जाइए

2 सनटैन से त्वचा बदरंग नजर आने लगती है। इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो खीरे का रस, एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद, नींबू के रस की कुछ बूंदें और एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर को मिलाएं। इस फेस मास्‍क को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। यह चेहरे के डार्क स्‍पॉट और सनटैन को दूर करने में मदद करता है।

3 डार्क सर्कल को करे दूर करने के लिए 1 बड़ा चम्मच चंदन के पाउडर और नारियल के तेल को मिलाकर इस पेस्ट से आंखों के आसपास के हिस्से की मालिश करें। इसे रातभर के लिए ऐसे ही रहने दें। इसे हर दिन लगाएंगी तो डार्क सर्कल दूर हो जाएंगे।

4 ऑयली स्किन की समस्या है, तो चंदन के पाउडर में गुलाबजल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाकर आधा घंटा तक छोड़ दें। फिर बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

TRENDING NOW

चित्रस्रोत : Shutterstock.

About the Author

... Read More