hamburger icon
A
Read in English

कोरियन ग्लास स्किन नहीं, हेल्दी स्किन पर दें ध्यान, एक्सपर्ट के बताए रूटीन से मिलेगा कमाल का निखार

क्या आप भी कोरियन महिलाओं जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी फर्क नहीं दिखता? अगर हां तो एक्सपर्ट से समझें कि ऐसे हमें ग्लास स्किन नहीं बल्कि हेल्दी स्किन पाने का एम रखना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : June 22, 2026 5:37 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

बहुत सी महिलाएं ट्रेंड को देखते हुए अपनी स्किन को क्लियर और ग्लासी बनाना चाहती हैं, लेकिन सिर्फ स्किन को चमकदार बनाना काफी नहीं है। बेहतर है कि महिलाएं त्वचा को हेल्दी बनाने पर जोर दें। क्योंकि कुछ केमिकल वाले ब्यूटी व सस्ते स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल हमारी स्किन को बहुत ही ज्यादा डल और डैमेज कर देता है। ऐसे में आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा कि भला अब हम करें तो क्या करें

आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए हमने ब्यूटी और स्किन केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से बात की। वह बताती हैं कि "यह समझना जरूरी है कि इंडियन स्किन कोरियन स्किन से अलग होती है, इसलिए जो प्रोडक्ट्स आप इस्तेमाल करते हैं, वे आपकी स्किन और यहां के मौसम के हिसाब से होने चाहिए।" इसके बाद उन्होंने भारतीय स्किन के हिसाब से स्किन केयर रूटीन दिया। आइए आपको बताते हैं कि एक्सपर्ट ने क्या बताया है।

कोरियन ग्लास स्किन का क्या मतलब है?

कोरियन ग्लास स्किन का मतलब है, एक ऐसी त्वचा जो इतनी साफ, चिकनी, हाइड्रेटेड और चमकदार होती है। साथ ही दिखने में वो बिल्कुल ही ग्लास की तरह क्लियर और दमकती हुई दिखती है। लेकिन कोरियन स्किन पाना महीने का खेल नहीं है, क्योंकि वहां की महिलाएं शुरूआत से ही अपनी त्वचा का ख्याल रखती हैं।

सबसे ज्यादा जरूरी है इंडियन स्किन की जरूरतों को समझना

एक्सपर्ट बताती हैं कि इंडियन स्किन टाइप में आमतौर पर मेलेनिन अधिक मात्रा में होता है, जो धूप से होने वाले नुकसान से कुछ हद तक सुरक्षा देने का काम करता है। लेकिन जब यह अधिक हो जाता है तो हाइपरपिग्मेंटेशन, अनइवन स्किन टोन, टैनिंग, मेलाज्मा और मुंहासों और सेंसिसीलिटी के साथ काले दाग जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिल सकती हैं।

इंडियन स्किन के लिए रोजाना का सही रूटीन क्या है?

शहनाज हुसैन बताती हैं कि अपने सुबह के रूटीन में अपने दिन की शुरुआत आसान लेकिन असरदार स्टेप्स से करें। जैसे रात भर जमा हुए तेल को हटाने के लिए हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें। विटामिन सी जैसे इंग्रीडिएंट्स वाला हल्का एंटीऑक्सीडेंट सीरम लगाएं। अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

रात में फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन

रात का समय वह होता है जब स्किन खुद को रिपेयर करती है। हालांकि, याद रखें कि कई प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से ज्यादा जरूरी है कि आप रूटीन को लगातार फॉलो करें। एक बार मेकअप हटाने के लिए ऑयल क्लींजर से चेहरे की गंदगी, पसीना और प्रदूषण साफ करें। हाइड्रेटिंग सीरम या फिर डॉक्टर द्वारा अपनी स्किन प्रॉबल्म के लिए सुझाया गया हल्का ट्रीटमेंट इस्तेमाल करें। स्किन बैरियर को सपोर्ट करने के लिए नरिशिंग मॉइस्चराइजर लगाएं। साथ ही बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर न निकलें।

हेल्दी स्किन के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय

ध्यान रखें कि यह नुस्खे भले ही नेचुरल हैं, लेकिन हर किसी के स्किन टाइप के लिए सही नहीं हैं। इसलिए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

चंदन और गुलाब जल का पैक

चंदन स्किन को शांत करने में मदद करता है, जबकि गुलाब जल ताजगी देता है और हाइड्रेट रखता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए चंदन पाउडर को गुलाब जल में मिलाएं। जब पैक तैयार हो जाए तो 10-15 मिनट तक लगाकर रखें। जैसे ही समय पूरा हो जाए तो ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।

ठंडक और हाइड्रेशन के लिए एलोवेरा जेल

ताजा एलोवेरा जेल जलन वाली या धूप के संपर्क में आई स्किन को शांत करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा हाइड्रेशन देता है, रेडनेस को कम करने में मदद करता है और स्किन को ठीक होने में मदद करता है।

हल्दी और दही का मास्क

हल्दी का इस्तेमाल स्किन को बेहतर बनाने और दिखाने के लिए किया जाता रहा है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सादे दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। 10 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ एक बार ही करें।

डिस्क्लेमर: कोई भी नुस्खा, फिर वो चाहे एक्सपर्ट का बताया हो या फिर किसी इंफ्लूएंसर का। अपनी स्किन पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। साथ ही कोशिश करें कि प्रोडक्ट में इस्तेमाल किए गए लेबल को पढ़ें।