चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण को कम करते हैं ये बेरीज, जानें कैसे लाएं इसे यूज में

कुछ प्राकृतिक स्किनकेयर सुपरफूड ऐसे होते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ पानी से भरे होते हैं, जो आपको हाइड्रेट रखने के साथ-साथ चमकती स्किन के लिए अमृत का काम करते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 18, 2021 9:34 PM IST

इस बात को कौन नहीं जानता कि हमारे स्वास्थ्य के लिए फल कितने फायदेमंद होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट से भरे ये फल न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाते हैं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते हैं। शायद आप न जानते हों कि कुछ फलों को अपनी डाइट में शामिल कर लेने भर से आपका स्किन केयर रूटीन बेहतर हो सकता है और आपको प्रदूषण से होने वाले नुकसान व उम्र बढ़ने यानी की एजिंग जैसी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। जी हां, कुछ प्राकृतिक स्किनकेयर सुपरफूड ऐसे होते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ पानी से भरे होते हैं, जो आपको हाइड्रेट रखने के साथ-साथ चमकती स्किन के लिए अमृत का काम करते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सुपरफूड के बारे में।

इन्हीं कुछ सुपरफूड में से एक है Acai बेरी, जो न सिर्फ विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरी होती है बल्कि स्किन को गहराई से पोषण देने के साथ-साथ उसे फिर से जवां बनाए रखने में मदद करती है। यह विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ ओमेगा -3, -6 और -9 फैटी एसिड का भी शानदार स्रोत है। आइए जानते हैं स्किन को होने वाले फायदे।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर Acai बेरी

1-एंटीऑक्सिडेंट की अधिक मात्रा के कारण acai बेरी प्रदूषण से होने वाले स्किन को नुकसान, तनाव और अन्य हानिकारक पर्यावरणीय कारकों के कारण बनने वाले फ्री रेडिकल्स सेल्स से लड़ने का सबसे प्रभावी सुपरफूड है। acai बेरी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्वों से हमें सेलुलर अवशोषण की दक्षता को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

2-इसके अलावा इन बेरीज को खाने से फाइन लाइन्स और चेहरे पर मौजूद झुर्रियों की उपस्थिति को कम करने में मदद मिलती है साथ ही स्किन सेल्स को फिर से बनने और कोलेजन उत्पादन में भी सुधार होता है।

3-जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारी स्किन ड्राई होना शुरू हो जाती है क्योंकि हमारी स्किन में मौजूद एपिडर्मल परत कमजोर होना शुरू हो जाती है और अपनी नमी खोने लगती है। विटामिन ए और सी से भरपूर, acai बेरीज एक शानदार एंटी-एजिंग एजेंट हैं, जो कोलेजन के निर्माण को बढ़ोत्तरी देने में मदद करता है और यह हमारी स्किन को फिर से जवां बनाने में मदद करता है।

4-Acai बेरीज कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ाती है, जो त्वचा को हाइड्रेट, उसे टाइट बनाने और फर्मनेस प्रदान करने में मदद करता है। Acai बेरीज में मैग्नीशियम भी होता है, जो कोशिकाओं को फिर से नया बनाने का काम करता है और त्वचा को रिपेयर करता है।

5-Acai में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासे और चेहरे पर आने वाले दानों से भी लड़ने में मदद करता है। अकाई बेरी में पाए जाने वाले आवश्यक फैटी एसिड त्वचा की बनावट को और बेहतर बनाने के साथ-साथ स्किन को स्मूथ बनाए रखने में भी मदद करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.