... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 6, 2021 2:20 PM IST
बारिश के मौसम में ऑयली स्किन ने किया परेशान? एक्सपर्ट के सुझाए ये 9 टिप्स और मिलेगा आराम
बारिश का सीज़न शुरू हो चुका है। यह एक ऐसा मौसम है जब आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ऑयली होने लगती है,और इसका मुख्य कारण है कि ह्यूमिडिटी। ह्यूमिडिटी के कारण होने वाले ऑयली स्किन आपके लिए बहुत नुकसानदेह हो सकती है। ऑयली स्किन के कारण आपको एक्ने, ब्लेमिशेज़ होने की समस्या आम बात है। ऑयली स्किन होने के बहुत से कारण हो सकते है। हमारे सिबेसियस ग्लैंड अनेक तरह के सेबम को प्रोड्यूस करते है, जो स्किन को सॉफ्ट और मॉइश्चराइजड रखते है। जब भी कभी हमारे स्किन से ज़रूरत से ज्यादा सेबम प्रोड्यूस होने लगता है, तब जाकर हमारी स्किन ऑयली हो जाती है। ऑयली स्किन होने के अनेक कारणों में हमारे हार्मोन्स और जेनेटिक्स भी एक अहम भूमिका निभाते है। ऑयली स्किन के कारण, स्किन के ऑयल स्किन के पोर्स में फस जाते है , और यह बैक्टीरिया और डेड स्किन सेल्स के साथ मिलकर पिंपल्स और ब्लैकहेड्स का कारण बनते है।
1. सबसे पहले अपने स्किन को अच्छे से धोए, जिससे स्किन से ज़रूरत से ज्यादा ऑयल निकल जाय। कम से कम दो से तीन बार स्किन को धोए जिससे स्किन पर मौजूद डर्ट, गंदगी और प्रदूषण जिससे स्किन के पोर्स बंदहो गए है वह अच्छे से खुल जाए।
2. हमेशा एक अच्छे सीरम का प्रयोग करें। इसके लिए आप हाइड्रेटिंग सीरम को अपने स्किनकेयर रुटीन में शामिल करें, जिससे आपकी डिहाइड्रेटेड स्किन को राहत मिलती है।
3. अपने स्किन को सप्ताह में कम से कम दो बार एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिएशन से स्किन पर एक्स्ट्रा सेबम का उत्पादन कम हो जाता है, जो स्किन की लेयर पर डेड स्किन सेल्स का कारण बनते है। जिसके कारण एक्ने, ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की समस्या होती है।
4. ऑयली स्किन को हमेशा मॉइचराइजेशन और हाइड्रेशन की जरूरत होती है। इसके लिए आप ऑयल फ्री, बिना कोमेडोजेनिक और वॉटर युक्त मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें।
5. ऑयली स्किन पर किसी भी तरह का मेकअप लगाने से पहले एक अच्छा सा प्राइमर ज़रूर लगाए, यह सेबम के प्रोडक्शन को कंट्रोल में रखता है।
6. ऑयली स्किन वाले लोग हमेशा एक एल्कोहल फ्री टोनरका इस्तेमाल करें। टोनर स्किन लेयर से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी निकालने में मदद करता है।
7. अपने ऑयली स्किन पर आप सप्ताह में कम से कम एक बार शीट मास्क या पील मास्क ज़रूर लगाए। आप ऐसे शीट मास्क का प्रयोग करें जिसमें चारकोल और मोरक्कन क्ले की मात्रा ज्यादा हो।
8. आप अपने ऑयली स्किन के लिए भी एक अच्छे एसपीएफ वाले सनस्क्रीन का प्रयोग करें। इसके लिए आप मिनरल युक्त संस्क्रीन का प्रयोग करें जिसमें जिंक, टाइटेनियम डाइऑक्साइड हो जो स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल एब्जॉर्ब कर लें।
9. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो एक बात हमेशा ध्यान रखें कि आप मेकअप लगा कर कभी न सोए, इससे आपके स्किन के पोर्स बंद हो जाते है और स्किन में अनेक तरह की प्रोब्लेम्स होने लगती है।
Inputs : (Dr. Ajay Rana, Dermatologist & Aesthetic physician)