8 तरह की होती है कॉस्मेटिक सर्जरी, 20 से 30 की उम्र में कराते वक्त बरतें ये 5 सावधानियां नहीं तो बिगड़ जाएगा चेहरा

अगर आप कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के बारे में सोच रही हैं या फिर सोच रहे हैं तो आपको ये 5 सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए, खासकर जब आपकी उम्र 25 से 30 के बीच हो।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 13, 2021 4:16 PM IST

सुंदर दिखना भला कौन नहीं चाहता। खुद को खूबसूरत दिखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। सभी चाहते हैं कि लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करें लेकिन कई लोग अपने चेहरे से खुश नहीं होते। किसी को अपनी नाक छोटी लगती है तो किसी को होंठ मोटे लगते हैं। कोई अपने गोरेपन को बढ़ाना चाहता है तो कोई चेहरे के किसी तिल को हटवाना चाहता है यही कारण है कि कॉस्मेटिक सर्जरी का बाजार बढ़ता जा रहा है। एक दौर था जब लोग सिर्फ कपड़ों की शॉपिंग या नए हेयरकट तक ही सीमित रहा करते थे लेकिन अब हर उम्र के लड़के-लड़कियां अपने चेहरे में छिपी कमियों को दूर करने व उसकी खूबसूरती को निखारने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी की मदद ले रहे हैं। किसी की नाक पर कोई बड़ा तिल हो या सुंदर चेहरे पर लगे कट के निशान को हटाना हो तो लोग अकसर कॉस्मेटिक सर्जरी को ही अपनाते हैं।किसी एक्सीडेंट से बिगड़े चेहरे , किसी अन्य बीमारी से विकृत हुए अंग या पैदाइशी कोई कमी को संवारने में तो कॉस्मेटिक सर्जरी को सबसे असरदार माना जाता है।

आजकल लोग अपनी खूबसूरती को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क हो गए हैं। डॅक्टरों ने बताया कि 18-30 साल की उम्र के लोग सर्जरी कराते हैं। इनमें महिलाओं-पुरुषों की संख्या लगभग समान होती है। एक तरफ जहां टीनेजर पिंपल्स, कील-मुंहासे और दाग-धब्बों की समस्या से निजात पाने के लिए सर्जरी कराते हैं वहीं 25 से 30 साल की उम्र के लोग अपनी शादी को ध्यान में रखते हुए स्किन टाइटनिंग और वाइटनिंग जैसे ट्रीटमेंट लेते हैं।

भारत में तेजी से बढ़ रहे कॉस्मेटिक सर्जरी के चलन के बारे में डॉक्टरों का मानना है कि आने वाले सालों में ये और बढ़ेगा। कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर कहते हैं कि उनके पास सर्जरी के लिए आने वाले लोगों में 20 से 30 साल तक के लोग होते हैं। किसी की नाक टेढ़ी होती है तो किसी के होंठ मोटे। ज्यादातर लोगों में खुद को बेहतर बनाने की चाह होती है। लोग तो ये चाहते हैं कि उनका फिगर भी हीरो या हीरोइन की तरह हो। कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने आने वाले लोगों में एक दिलचस्प चीज देखने को मिलती है कि वो अक्सर अपने पसंदीदा हीरो की तस्वीर साथ लाते हैं और अपनी नाक या जॉलाइन उनके जैसा ही बनवाना चाहते हैं। कॉस्मेटिक सर्जरी की बढ़ती मांग खुद को सुंदर दिखाने का बढ़ता जुनून, सामाजिक माहौल और अपने नैन-नक्श पर ज्यादा ध्यान देने का ही नतीजा है। आइटम नंबर और विज्ञापनों में आकर्षक बदन वाले पुरुषों की तस्वीरों ने लड़कों पर खास असर डाला है और वो भी अब इसके लिए आगे आ रहे हैं।

कॉस्मेटिक सर्जरी के प्रकार

कॉस्मेटिक सर्जरी परमानेंट तथा टेम्पररी दोनों ही तरह की होती है। कॉस्मेटिक सर्जरी न केवल चेहरे के इन होती है बल्कि शरीर के कई अंगों को आप इसके ज़रिये खूबसूरत बना सकते हैं। अलग अलग अंग के लिए अलग अलग सर्जरी होती है। जैसे :-

  • रहिनोप्लास्टी- नाक की सर्जरी
  • ब्रेस्ट ऑग्मेंटशन – स्तन सर्जरी
  • ब्लेफ्रोप्लास्टी – पलकों की सर्जरी
  • हेयर ट्रांसप्लांटेशन
  • बोटॉक्स इंजेक्शन: चेहरे की त्वचा को झुर्रियों रहित और कसा हुआ दिखाने के लिए।
  • एब्डोमिनोप्लास्टी या टमी टक सर्जरी: जब किसी के पेट के निचले हिस्से यानि कि बेली में बहुत ज्यादा फैट जमा हो जाता है तब टमी टक सर्जरी के जरिये उसे हटाया जाता है।
  • लेज़र लिपोसक्शन सर्जरी: लेज़र लिपोसक्शन एक आधुनिक प्रक्रिया है जिसमे शरीर के अतिरिक्त फैट या चर्बी को बिना चीर-फाड़ के एक विशेष प्रकार की लेज़र द्वारा हटाया जाता है। लेज़र लिपोसक्शन पेट, जांघदान, चेहरा , घुटना, मेल ब्रैस्ट एक्ससेस के लिए करा सकते हैं। यह किसी भी तरह के स्कार, पैदाइशी कमी या एक्सीडेंट के घाव को भरने के लिए भी कराई जाती है।
  • लिप ऑगमेंटेशन सर्जरी : होंठो के लिए

कॉस्मेटिक सर्जरी से पहले और बाद की 5 सावधानियां

1. जितना हो सके और सूरज के संपर्क में कम से कम आये क्यों की यूवी किरणे सर्जरी के बाद आप की स्किन के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है। सिर्फ सनस्क्रीन लगाना इसका समाधान नहीं है। टांके हटने के बाद चिकित्सक द्वारा दी गयी एंटीबायोटिक और ऑइन्ट्मन्ट ही लगाये।

2. स्वस्थ आहार ले एंटीबायोटिक्स कभी कभी बहुत गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। इस लिए उचित आहार खाना चाहिए जैसे फल, दूध और हल्का भोजन लेना चाहिए। चेहरे की सर्जरी में खाना खाने में दिक्कत होती है, ऐसे मामलों में तरल आहार लेना चाहिए, और धूम्रपान या शराब नहीं पीनी चाहिए क्यों की इससे चेहरे की त्वचा को नुकसान हो सकता है।

3 दवाओं और सप्‍पलीमेंट से बचें सर्जरी के बाद दवाओं का सेवन कम से कम करे क्यों की रक्त के थक्के बना देती है। सर्जरी से पहले मरीज़ को अपने इम्यून सिस्टम स्ट्रोंग बना लेना चाहिए। डॉक्टरों की सहमति के बिना किसी भी सप्लमन्ट मत ले क्यों की यह आपके लिए नुकसान दे हो सकता है।

4. एलोवेरा जूस पियें घृतकुमारी या अलोवेरा का जूस पिए। अलोवेरा के जूस में हमारे स्किन के सेल्स को रिपेयर करने की क्वालिटी होती है। सर्जरी के बाद हमारे स्किन पे सर्जरी के निशान रहा जाते है अलोवेरा का जूस पिने से यह निशान मिट जायेगें और आपकी त्वचा का ग्लो वापस आ जायेगा।

5. अपने डॉक्टर के बारे में जानें किसी भी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट से पहले इलाज की पूरी जानकारी इकट्ठी करें। जो मरीज पहले इसका लाभ उठा चुके हैं उनसे उनके अनुभव जानें। इलाज की लागत और अवधि के बारे में भी पूछताछ कर लें। ऐसा कोई कॉस्मेटिक इलाज मत कराइए जो आपके लिए अनुकूल न हो। मसलन किसी और की सलाह पर कोई इलाज न कराएं। डॉक्टर को तय करने दें कि आपको किस तरह के इलाज की जरूरत है।

(इनपुटः डॉ. शिशिर अग्रवाल, प्लास्टिक सर्जन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.