... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 25, 2021 4:11 PM IST
Hand Wrinkles यानी हाथों की सिकुड़ती स्किन को स्मूथ बनाएंगे ये 8 डर्मेटोलॉजिस्ट टिप्स, जानें आजमाने का तरीका
उम्र बढ़ना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसके कारण हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी स्कीन में बहुत सारे बदलाव आते है, जिसका मुख्य कारण है एजिंग। इसका प्रभाव हमारे स्किन के साथ साथ हमारे हाथों पर भी पड़ता है, जिसके कारण हाथों पर रिंकल्स आ जाते हैं इसका मतलब ये है कि आपके हाथों की स्किन लगातार सिकुड़ती रहती है। यूं तो आप कई तरीकों से इसे कम कर सकते हैं लेकिन एक्सपर्ट के बताए ये बहुत सारे नुस्खे आपके हाथों में हुए रिंकल्स को बड़ी आसानी से कम कर सकते है। आइए लेख में जानते हैं कि कैसे आप हाथों की सिकुड़ती स्किन को फिर से जवां बना सकते हैं।
सूरज की हानिकारक किरणे हैंड रिंकल्स के सबसे प्रमुख कारक होते है। अधिक सनलाइट के कारण स्किन में मौजूद कोलेजन और इलास्टिन टूट जाती है। इसलिए हाथों को रिंकल्स से बचाने के लिए हमेशा ऐसे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें जिसकी रेटिंग 30 से ज्यादा हो।
हमारे बॉडी के सेल्स को हमेशा हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। पानी न सिर्फ केवल टॉक्सिंस को बॉडी से निकालने में मदद करता है बल्कि स्किन को भी अच्छा बनाता है। बॉडी को हाइड्रेट रखने से हाथों में रिंकल्स होने के भी चांसेज कम होते है।
हाथों में होने वाले रिंकल्स को कम करने के लिए बहुत सारे हैंड क्रीम्स भी मौजूद है। पर हमेशा याद रखें कि इन हैंड क्रीम्स का प्रयोग हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बाद ही करें। ऐसे हैंड क्रीम्स का उपयोग करें जिसमें ग्लिसरीन और एल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड्स की मात्रा हो।
उम्र बढ़ने के साथ हमारे स्किन की एक्सफोलिएशन की प्रक्रिया स्लो हो जाती है। जिससे कारण हाथों मे रिंकल्स होने के चांसेज बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा हाथों को एक्सफोलिएट करें ताकि हाथों के डेड सेल्स निकल जाए।
हैंड रिंकल्स को कम करने के लिए आप नींबू के रस और चीनी के स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकते है। नींबू को रस को थोड़ी सी चीनी में मिला कर हाथों को स्क्रब करें जिससे हाथों पर होने वाले डार्क पैचेज, एज स्पॉट्स और गंदगी निकल जाती है।
केले में अनेक तरह के विटामिन और मिनरल्स होते है, हो हाथों में होने वाले रिंकल्स को कम करने के लिए बेस्ट माने जाते है। इसके लिए केले को क्रश करके अपने हाथों में लगाए और जब यह सूख जाए तो वॉर्म वॉटर से धो लें।
ऑलिव ऑयल को हाथो में होने वाले रिंकल्स से बचने के लिए उपयोग करा जा सकता है। इसके लिए ऑलिव ऑयल को हल्का सा गर्म करके हाथों में लगाकर छोड़ दें। फिर सुबह गर्म पानी से हाथ को अच्छे से धो लें।
रेटिनॉल सबसे अच्छा एंटी एजिंग इंग्रेडिएंट माना जाता है। रेटिनॉल विटामिन ए से लिया जाता है। रेटिनॉल स्किन में कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। यह स्किन की रिजनरेशन और नए ब्लड वेसल्स को बढ़ाता है। इसलिए हाथों के रिंकल्स को कम करने के लिए रेटीनोल का इस्तेमाल करें।
(इनपुटः डॉ निवेदिता दादू, डर्मेटोलॉजिस्ट और संस्थापक दादू मेडिकल सेंटर)