
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 13, 2018 11:46 PM IST
क्या आप स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद करती हैं, लेकिन डार्क अंडरआर्म के कारण झिझक और शर्मिंदगी से पहनने से बचती हैं? यह समस्या ऐसी है कि आपको अपना बांह उठाने में भी शर्म आए। इस समस्या से कई महिलाएं परेशान रहती हैं। दरअसल, अंडरआर्म्स में कालेपन, उससे आने वाली पसीने की बदबू आपको भीड़ में भी शर्मिन्दा कर सकते हैं। दरअसल, अंडरआर्म में घटिया क्वालिटी के हेयर रिमूवल क्रीम और रेजर के इस्तेमाल से ही अधिकतर महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है। अगर आप भी काले अंडरआर्म की समस्या से परेशान हैं, तो इन्हें साफ-सुथरा करने के इन तरीकों पर गौर फरमाएं-
नाभि के कालेपन को दूर करेंगे ये 5 घरेलू चीजें, जरूर करें ट्राई
- नींबू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। यह काले धब्बों को हल्का करने का काम करता है। नहाने से पहले 2 से 3 मिनट तक अंडरआर्म के भाग पर नींबू का रस लगाकर रखें। 1 मिनट के लिए नींबू के छिलके से वहां रगड़ें। इसके बाद आप नहाकर मॉइश्चराइजर लगा लें। 7 से 10 दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
- अंडरआर्म के बालों को हटाने के लिए यदि आप रेजर का प्रयोग करती हैं, तो ऐसा न करें। रेजर से कुछ बाल छूट जाते हैं, जो भद्दे तो लगते ही हैं, इस कारण अंडरआर्म भी डार्क होने लगते हैं। कई बार बाल हटाने वाली हेयर रिमूवल क्रीम से भी त्वचा काली पड़ जाती है। बेहतर है कि अंडरआर्म के बालों को साफ करने के लिए वैक्सीन कराएं, क्योंकि इसमें बाल जड़ से साफ होते हैं और निशान भी नहीं रहता।
बाल गिरने से हैं परेशान, हर दिन करेंगे ये आसन और मुद्रा, तो होगा लाभ
- आलू भी एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है। अंडरआर्म को बारीक कटे हुए आलू से हल्के-हल्के रगड़ें। आप चाहें तो जूस भी लगा सकती हैं। जूस लगाने के बाद दस मिनट के लिए छोड़े दें फिर पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो डार्क अंडरआर्म बिल्कुल साफ हो जाएगा।
-एपल साइडर विनेगर में हल्के एसिड होते हैं जो कि डेड सेल हटाने में मदद करते हैं। यह बढ़िया डिसइंफेक्टेंट भी है। बेकिंग सोडा में दो बड़े चम्मच विनेगर मिलाएं। इस मिक्सचर को प्रभावित भाग पर लगाएं। 10 मिनट तक के लिए छोड़ दें। अब पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में तीन बार करें।
चाहती हैं होंठ रहें हमेशा हेल्दी और खूबसूरत, तो अपनाएं ये टिप्स
- चंदन पाउडर और गुलाब जल का पेस्ट तैयार करें। इसे डार्क अंडरआर्म पर लगाकर सूखने दें। चंदन से रंग निखरता है और गुलाब जल ठंडक प्रदान करता है। कुछ दिनों इसे पेस्ट को अल्पाई करें, फर्क नजर जरूर आएगा।
- खुद ही घर पर बेसन, दही, नींबू का रस और हल्दी से वाइटिंग पैक बनाएं। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके डार्क अंडरआर्म पर लगाएं। पंद्रह से बीस मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें, फिर पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें।
जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से हैं परेशान, ट्राई करें ये 4 घरेलू नुस्खे
- कई बार अधिक डियोड्रेंट के इस्तेमाल से भी अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं। अंडरआर्म की दुर्गंध से परेशान रहते हैं, तो प्राकृतिक साधनों का प्रयोग करें। इसके लिए बेकिंग सोडे में थोड़ा पानी मिलाकर अंडरआर्म को उससे साफ करें। इसके लिए फिटकिरी को भी बतौर विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। संवेदनशील त्वचा के लिए बनाए गए डियोज का ही प्रयोग करें।