Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Besan For Face Benefits: बेसन के साथ चेहरे पर लगाएं ये 6 नुस्खे, बदल जाएगी चेहरे की रंगत

Besan For Face Benefits: खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी नहीं कि कोई ब्यूटी क्रीम लगाएं, आप किचन में रखे बेसन की मदद से भी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

Besan For Face Benefits: बेसन के साथ चेहरे पर लगाएं ये 6 नुस्खे, बदल जाएगी चेहरे की रंगत

Written by Atul Modi |Updated : November 20, 2022 7:01 AM IST

त्वचा की कोई भी समस्या हो बेसन हर तरह की समस्या के लिए रामबाण माना जाता है। बेसन का उपयोग मुख्य रूप से त्वचा को साफ करने के लिए और त्वचा में बेदाग ग्लो लाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, प्राचीन काल से ही महिलाएं बेसन को अपने चेहरे (Besan For Face Benefits) को साफ सुथरा और चिकना बनाने के लिए करती आ रही है। चेहरे के दाग धब्बे हो या कील मुहासे हो या फिर काली झाइयां ही क्यों ना हो, बेसन का लेप इन सारी समस्याओं से निजात पाने के लिए प्रयोग किया जाता रहा है।

बेसन का लेप आवश्यकता के अनुसार कई प्रकार से तैयार किया जाता रहा है। मुख्य रूप से बेसन का प्रयोग दूध और दही के साथ किया जाता है। त्वचा को नर्म और मुलायम बनाने के लिए बेसन में गुलाब जल का प्रयोग भी किया जाता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ-साथ अच्छी सुगंध भी प्रदान करता है।

चेहरे पर बेसन लगाने के 6 तरीके - How To Apply Besan on Face

1. बेसन में ग्रीन टी का उपयोग करने के फायदे

दोस्तों प्रिंटिंग में एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। बेसन में ग्रीन टी का प्रयोग करने से यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ करने में काफी सहायक हो जाती है। इस नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले ग्रीन टी को उबालकर दो चम्मच की मात्रा में बेसन में मिला लेना चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे इसे आंखों को छोड़कर पूरे चेहरे पर अप्लाई कर देना चाहिए। उसके बाद ताजे पानी से पूरे चेहरे को धो लेना चाहिए। यह त्वचा की रंगत को सुधारने में एक कारगर नुस्खा है।

Also Read

More News

2. बेसन में संतरे का छिलका मिलाकर प्रयोग करने के फायदे

बेसन में यदि संतरे के छिलके को पीसकर मिला लिया जाए तो यह त्वचा के लिए अत्यंत गुणकारी साबित होता है। संतरे के छिलके में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C पाया जाता है जो त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ रखने का काम करता है। यह त्वचा से हर प्रकार के दाग धब्बे और झुर्रियों को दूर करने के लिए अत्यंत गुणकारी नुस्खा है।

3. बेसन में आलू का रस मिलाकर प्रयोग करने के फायदे

दोस्तों जैसा कि आप सब जानते हैं आलू में स्टार्च की मात्रा अच्छी-खासी पाई जाती हैं। इसलिए बेसन में आलू का रस मिलाकर यदि प्रयोग किया जाए तो या त्वचा की झुर्रियां दूर करने में बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता है। आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा पाई जाती है। कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा का मुख्य स्रोत माना जाता है इसलिए बेसन के साथ इसका प्रयोग करने से यह त्वचा को ऊर्जावान बनाता है। इसका नियमित प्रयोग करने से त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ रहती है।

4. बेसन में दूध मिलाकर प्रयोग करने के फायदे

दोस्तों बेसन में दूध मिलाकर प्रयोग करने से त्वचा के सभी प्रकार के दाग धब्बे कील मुंहासे आदि जल्द दूर हो जाते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और साथ ही साथ त्वचा की रंगत में सुधार लाता है।

5. बेसन में दही मिलाकर प्रयोग करने के फायदे

बेसन में यदि दही मिलाकर प्रयोग किया जाए तो यह नेचुरल क्लींजर की भांति प्रयोग करता है। यकीन मानिए यह चेचक के दाग को भी ठीक करने की क्षमता रखता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

6. बेसन में गुलाब जल का प्रयोग करने के फायदे

बेसन में यदि गुलाब जल का प्रयोग करके उसे चेहरे पर लगाया जाए और उसे आधा घंटा सूखने के लिए छोड़ दिया जाए तो यह त्वचा के लिए किसी अमृत से कम नहीं। यह रूखी त्वचा में नई जान डाल देता है।

About the Author

... Read More