शैम्पू में इन 6 चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल, बाल होगें खूबसूरत और केमिकल्स का नहीं होगा बुरा असर

अपने शैम्पू में ही कुछ ऐसी सामग्रियों को मिला सकते हैं जिनसे उन्हें अच्छे परिणाम मिल सके।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 22, 2018 12:16 PM IST

शैम्पू एक ऐसा उत्पाद है जो हर घर में पाया जाता है और जिसे हम सब इस्तेमाल करते हैं। आपको अपनी जरूरत के अनुसार शैम्पू मार्केट में मिल सकते हैं। जिनके पास हेयर मास्क या ऐसी चीज़ें इस्तेमाल करने का वक़्त नहीं होता वो अपने शैम्पू में ही कुछ ऐसी सामग्रियों को मिला सकते हैं जिनसे उन्हें अच्छे परिणाम मिल सके। यह सामग्रियां शैम्पू के असर को दोगुना कर देती हैं और यह आपका ज़्यादा समय भी नहीं लेतीं। यह उत्पाद इस्तेमाल करने में भी काफी आसान हैं और ज़्यादातर घरों में आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही ये आपके बजट पर भी सही बैठते हैं।

आंवला जूसः आंवला जूस आपके बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। अगर आप एक छोटा चम्मच आंवला जूस अपने शैम्पू में मिलाते हैं तो समय के साथ आपके बाल काले होते जाएंगे। इससे बाल बढ़ते भी हैं और यह कंडीशनर की तरह भी काम करता है। हर बार जब आप शैम्पू करते हैं तो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आपको अच्छे परिणाम मिल सकें। ये भी पढ़ेंः हेल्दी बनना है तो रोज़ खाएं आंवला। 

लैवेंडर का तेलः अगर आप अपने शैम्पू में लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें डालते हैं तो इसके कई फायदे होते हैं। इससे आपके बाल जल्दी बढ़ सकते हैं। लैवेंडर से दिमाग को शान्ति मिलती है और यह आरामदेह भी होता है। अगर आप काफी मानसिक तनाव से गुज़र रहे हैं तो अपने शैम्पू में लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें डालें और आप यह पाएंगे कि आपका सारा तनाव और बेचैनी गायब हो रही है। लैवेंडर की खुशबू से आप पूरे दिन तरोताज़ा महसूस करेंगे। ये भी पढ़ेंः मच्छरों को दूर रखेंगे ये 3 तेल, बचे रहेंगे चिकनगुनिया-डेंगू से।

शहदः अगर आपके बाल रूखे लग रहे हों तो अपने शैम्पू में एक छोटा चम्मच कच्चा शहद मिलाएं। शहद से सर के बैक्टीरिया मर जाएंगे और बालों में चमक आ जाएगी। अपने बाल अच्छी तरह से धो लें ताकि शहद की चिपचिपाहट ना रह जाए।

गुलाब जलः अगर आप सर में खुजली से परेशान हैं तो अपने शैम्पू में गुलाबजल का एक ढक्कन डालें। इससे खुजली में आराम मिलेगा और आपके सर के खाल में चमक भी बढ़ेगी। जब भी आपको सर में खुजली हो रही हो आप ऐसा कर सकते हैं। गुलाबजल काफी सौम्य होता है और वह लोग जिनके सर की त्वचा संवेदनशील है, इसे आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये भी पढ़ेंः गुलाबजल से आंखों को होते हैं ये 3 लाभ।

एलोवेरा जेलः हम जानते हैं कि आप एलोवेरा जेल के फायदे से वाक़िफ़ हैं। किसी भी सौंदर्य से जुड़ी परेशानी का हल है एलोवेरा जेल। आजकल एलोवेरा फ्लेवर की ग्रीन टी और जूस भी मार्केट में उपलब्ध है और यह स्वादिष्ट होते हैं। अगर आप अपने शैम्पू में एलोवेरा जेल मिलाते हैं तो इससे सर की खाल में खुजली नहीं होती और यह ज़्यादा तैलीय भी नहीं होता। एलोवेरा जेल से बालों का टूटना रुकता है और इसमें खराबी भी नहीं आती। साथ साथ बालों की जड़ से सफाई भी हो जाती है।

नींबू का रसः अगर आप अपने बालों को गहराई से साफ करना चाहते हैं तो अपने शैम्पू में एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। यह उन लोगों के लिए सही होता है जिनके सर पर कई उत्पाद इस्तेमाल करने के कारण सतह तक काफी गंदगी जमी होती है। इसका इस्तेमाल आप तब भी कर सकती हैं जब आपने अपने बालों में काफी क्रीम या मूस लगाया हो या फिर बालों का तेल आसानी से नहीं जा रहा हो। नींबू से आपके सर की खाल का पीएच स्तर भी बैलेंस रहता है। ये भी पढ़ेंः ब्रेस्टफीडिंग मदर के लिए नींबू पानी का सेवन क्यों लाभकारी है ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source