इन वजहों से हो रहे हैं आपके बाल पतले और बेजान

बालों को लेकर सबसे ज्यादा चिंता महिलाओं में होती है लेकिन बालों की परेशानी हर किसी को होती है। हर इंसान चाहता है कि बाल घने, मजबूत और काले रहे लेकिन कुछ गलतियों के कारण बाल समय रहते ही कमजोर और सफेद होने लगते हैं। बालों की समस्या से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन कोई असर तब तक नहीं होता जब तक आप अपनी बूरी आदतों को नहीं छोड़ते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : March 25, 2019 1:46 PM IST

बालों को लेकर सबसे ज्यादा चिंता महिलाओं में होती है लेकिन बालों की परेशानी हर किसी को होती है। हर इंसान चाहता है कि बाल घने, मजबूत और काले रहे लेकिन कुछ गलतियों के कारण बाल समय रहते ही कमजोर और सफेद होने लगते हैं। बालों की समस्या से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन कोई असर तब तक नहीं होता जब तक आप अपनी बूरी आदतों को नहीं छोड़ते हैं। बदलती जीवनशैली और खान-पान की वजह से बाल कमजोर होने लगते हैं। खान-पान में जरूरी पोषक तत्वों की कमी की वजह से बाल खराब तो होते ही हैं साथ में हमारी कुछ आदतों की वजह से भी बाल कमजोर और समय से पहले सफेद होने लगते हैं। भारतीय लोगों के बाल समय से पहले ही कमजोर और सफेद होने लगते हैं। बालों को कमजोर होने और सफेद होने से बचना है तो इन आदतों को सुधार करना होगा। आइए जानते हैं वो मुख्य कारण जिसकी वजह से बाल कमजोर होने लगते हैं।

बालों में तेल लगाने का तरीका

बालों में तेल लगना फायदेमंद होता है लेकिन गलत तरीके और ज्यादा मात्रा में तेल लगाने से बालों में कमजोरी आने लगती है। बालों में ज्यादा मात्रा में तेल लगाने से बालों की ठीक से सफाई नहीं हो पाती है और बालों की जड़ों में पर्याप्त हवा नहीं पहुंच पाती है और बाल कमजोर होने लगते हैं। बालों को अगर मजबूत बनाकर रखना है तो सप्ताह में 2 बार से अधिक तेल नहीं लगाना चाहिए।

बालों की गंदगी ठीक से साफ न होना

बालों को सबसे ज्यादा नुकसान गंदगी की वजह से होता है। बालों को लेकर जो लोग सजग रहते हैं वो बालों की ठीक से सफाई करते हैं लेकिन कुछ लोग सिर्फ शैम्पू करना ही सफाई मानते हैं जबकि बालों को शैम्पू करने के अलावा ठीक से कंघी करना भी जरूरी होता है। कंघी के माध्यम से बालों की जड़ों के पास जमी गंदगी को साफ किया जाता है।

बालों में कैमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स का प्रयोग

बालों को कमजोर करने का सबसे ज्यादा काम कोई करता है तो वो कैमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स। आजकल हेयर को लुक देने के लिए हेयर स्प्रे का भी इस्तेमाल किया जाता है जो बालों को बहुत नुकासन पहुंचाते हैं। कैमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों को कमजोर कर देते हैं।

हेयर ब्लीचिंग और हेयर कलर

स्टाइल और लुक के लिए लोग बालों पर तरह तरह के कलर करवाते हैं। कलर के अलावा ब्लीचिंग का इस्तेमाल भी लोग बहुत ज्यादा करने लगे हैं। बालों में बार-बार ब्लीचिंग करने से बालों की नेचुरल चमक खो जाती है और बेजान और रूखे हो जाते हैं। बालों को कमजोर होने से बाचना हो तो हेयर कलर और ब्लीचिंग से बचना चाहिए।

गीले बालों में कंघी करना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो गीले बालों में ही कंघी करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गीले बालों में कंघी करने से उनकी जड़ों पर हमला जैसा होता है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा बाल टूटने लगते हैं। गीले बालों में कंघी करने बाल पतले भी होने लगते हैं।

हेयर ड्रायर का अधिक इस्तेमाल

अगर आप अपने बालों को सूखाने के लिए रोजान हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती है तो यह बालों को बर्बाद कर देगा। हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। कुछ लोग बालों को लुक देने के लिए भी हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं इससे बचना चाहिए।

उपरोक्त 6 बातों का अगर आप ख्याल रखते हैं तो आपके बालों में किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। बालों को ठीक से साफ करना और बालों में बेवजह केमिकल्स के प्रयोग से बचना चाहिए। बालों को गर्मियों में धूप से बचाकर रखना चाहिए। बालों के पोषण के लिए हेल्दी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है।

इन 8 कारणों से गिर सकते हैं आपकी भौंहों और पलकों के बाल।

क्या बालों में तेल लगाने से बाल ज्यादा झड़ते हैं ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source