बालों के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 6 होममेड हेयर ऑयल, इसे लगाने से ठीक हो जाएगी बालों की हर समस्या

खूबसूरत बालों की चाह के लिए अब महंगे ट्रीटमेंट और सैलून के चक्कर लगाना छोड़िये। क्योंकि अब आप होममेड हेयर ऑयल से अपने बालों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 9, 2022 6:23 PM IST

होममेड हेयर ऑयल को बालों का जादूगर कहेंगे तो गलत नहीं होगा। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो उस समस्या भी आपको काफी छुटकारा मिलता है। होममेड हेयर ऑयल पूरी तरह से केमिकल फ्री होते हैं। क्योंकि ये घर पर बना होता है। जिससे सिर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया रहता है। आपके बालों को मजबूती देने के साथ इससे बालों को नया जीवन भी मिलता है। अब जब आपने इसके इतने फायदों के बारे जान ही लिया है तो इन खास होममेड हेयर ऑयल्स के बारे में भी जान ही लीजिये।

1. कोकोनट ऑयल

कोकोनट यानि की नारियल का तेल बालों को गहराई से पोषण देता है। साथ ही मॉइस्चराइजेशन भी देता है। घर के बने नारियल के तेल से आप बालों की जड़ों में इससे मसाज करें। आप वर्जिन कोकोनट का इस्तेमाल करेंगी तो फायदा डबल होगा।

2. आमंड ऑयल

आमंड यानी की बादाम का तेल, काफी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इससे बाल स्ट्रेट रहते हैं। घर का बना बादाम का तेल काफी अच्छा माना जाता है।

3. कैस्टर ऑयल

कैस्टर यानी अरंडी का तेल काफी गाढ़ा होता है। इसे एक तरह के पौधे से निकालकर तैयार किया जाता है। इससे बालों की ग्रोथ काफी तेजी से होती है। अगर आपकी आईब्रो और पलकें हल्की हैं तो रोज इसे उस जगह पर लगाएं। आपको गजब के फायदे दिखेंगे। आप इसे नारियल के तेल में मिलाकर होममेड तेल तैयार कर सकती हैं।

4. गुड़हल के फूल का तेल

गुड़हल के फूल से तैयार किया हुआ तेल लाल रंग का होता है। घर शोध के मुताबिक इसके तेल से बालों का विकास होता है, और हेयर फॉल कंट्रोल में रहता है। काफी पुराने समय से ही गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल बालों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। जो घर पर तैयार किया जाता है।

5. जोजोबा ऑयल

जोजोबा ऑयल में एंटीफंगस के गुण होते हैं। जिससे सिर की त्वचा की देखभाल होती है। इससे बालों को अंदर से पोषण मिलता है, साथ ग्रोथ भी तेजी से होती है। आप घर के बने नारियल तेल में इसकी कुछ बूंदे मिलाकर अपने हिसाब से फायदेमंद ऑयल तैयार कर सकती हैं।

6. आर्गन ऑयल

आर्गन का तेल बालों में काफी लाइट होता है। हालांकि घर पर तैयार इस तेल को लगाने के बाद एक फायदा ये मिलेगा कि, आप इसे अपने बालों में लगाकर भी अच्छी सी हेयरस्टाइल बना सकती हैं। इससे बालों की स्कैल्प मजबूत रहती है। बाल टूटते नहीं और वो सॉफ्ट रहते हैं।

होममेड हेयर ऑयल ऐसे बनाएं बेहतर

अपने बालों की किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए खुद से बनाये हेयर ऑयल्स के बारे में तो जान लिया। अगर आप उसमें कोई और तेल भी मिलाकर इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो उसके बारे में भी जान लेते हैं।

  • पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल।
  • लैवेंडर एसेंशियल ऑयल।
  • रोजमैरी एसेंशियल ऑयल।

आप कुछ इस तरह होममेड हेयर ऑयल्स की मदद से अपने बालों को खूबसूरत और सिल्की बना सकती हैं। लेकिन यहां आपको इस बात का भी भी ख्याल रखना है कि, किसी भी ऑयल के इस्तेमाल से पहले गर्दन के पीछे पैच टेस्ट जरुर लें। अगर आपको इससे जलन और झनझनाहट हो रही है तो समझिये आपको एलर्जी है और उस ऑयल का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source