... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : December 3, 2021 1:21 PM IST
सर्दियों में स्किन से नहीं उतरेगी पपड़ी अगर आजमाएंगे ये 6 नुस्खे, जानें कैसे बचाएं ठंड के दिनों में स्किन को उखड़ने से
सर्दियां आ चुकी हैं लेकिन कड़ाके की सर्दी अभी बाकी है और सर्दियों में होने वाली परेशानियां बस शुरू ही होने वाली हैं। सर्दियों में अक्सर आपने देखा होगा कि हाथ-पैर, होंठ और आपके चेहरे की स्किन फटने लगती है। इसके साथ ही शुष्क हवा आपकी स्किन को रूखा, एलर्जी के प्रति संवेदनशील, खुजली या फिर शरीर के किसी हिस्से पर लालपन ला सकती है। इसलिए इन दिनों में जरूरी हो जाता है कि हम ऐसे ब्यूटी हैक को तलाशें, जो स्मार्ट होने के साथ-साथ आपके शरीर के लिए फायदेमंद भी हो।
सर्दियां आते ही हम मॉश्चराइजर और दूसरी क्रीम पर निर्भर हो जाते हैं लेकिन हमारे पास ऐसे कई तरीके हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ब्यूटी हैक्स के बारे में, जो सर्दियों के दिनों में हमारी शुष्क होती त्वचा को कोमल बना सकते हैं और दूसरी स्किन संबंधी समस्याओं से राहत प्रदान करते हैं।
1-सर्दियों में अपनी स्किन पर निखार लाने के लिए केमिकल मॉइश्चराइजर के बजाय सिर्फ और सिर्फ प्राकृतिक मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, जिसमें मक्खन, जैतून का तेल, नारियल का तेल और शहद शामिल हैं। ये आपकी स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए स्मूथ बनाने का काम करेंगे।
2. ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें, जो आपकी स्किन को ड्राई बनाते हों जैसे मैट ड्राई लिपस्टिक, पाउडर ब्लश। ये भी आपकी स्किन को रूखा और बेजान बनाने का काम करते हैं, साथ ही इनके कारण दूसरी स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
3. आपको अपने कॉस्मेटिक बैग में ऐसे लिप बाम रखने की जरूरत है, जो हाइड्रेटिंग होते हैं साथ ही हाइड्रेटिंग फाउंडेशन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आपको क्रीम बेस्ड ब्लश यूज करना चाहिए साथ ही हाइड्रेटिंग मिस्ट का यूज कर आप अपनी स्किन को कोमलता को लॉक करने में मदद करेगा।
4. सर्दियों के दिनों में आपको घर के बने टोनरऔर स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा रूखी रहती है तो आपको दूध पाउडर और ग्लिसरीन में नींबू की कुछ बूंदों से बने मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए, जो आपकी स्किन को कोमल बनाने का काम करेगा। चेहरे पर ज्यादा चमक और निखार के लिए इस मास्क को हफ्ते में एक से दो बार जरूर प्रयोग करें।
5. रूखी और बेजान त्वचा के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि ये आपकी स्किन को गहराई से जाकर मॉइस्चराइज करता है और आपकी स्किन को वातावरण से नमी प्राप्त में मदद करता है।
6. इन सब बाहरी चीजों के इस्तेमाल के अलावा कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें खाकर चेहरे की ड्राई नेस को दूर किया जा सकता है। इनमें कोलेजन, सोडियम हाइलूरोनेट, एंटीऑक्सिडेंट एजेंट जैसे कोएंजाइम क्यू 10, बीटा कैरोटीन, एस्टैक्सैन्थिन, ग्लूटाथियोन, जिंक और सेलेनियम शामिल हैं। फ्लैक्स सीड कैप्सूल, प्रिमरोज ऑयल कैप्सूल, कॉड-लिवर ऑयल कैप्सूल और ओमेगा 3,6,9 जैसे सप्लीमेंट्स, जिनमें फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा होती है, हाइड्रेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये सभी कैप्सूल आप खा सकते हैं और चेहरे पर निखार ला सकते हैं।