
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 30, 2025 11:58 AM IST
6 Anti Aging Tips Shared by Dermatologist : 50 की उम्र में आप 30 जैसी ही खूबसूरत, ग्लोइंग और बेदाग स्किन चाहती हैं तो डॉ. कुणाल सूद द्वारा बताई गई 6 आदतों को जरूर फॉलो करें। एनेस्थिसियोलॉजिस्ट और इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. कुणाल सूद ने हालही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके 6 ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें अपनाने से स्किन की उम्र बढ़ने की रफ्तार पर रोक सकती है।साथ ही, वर्तमान में भी स्किन पहले से ज्यादा ग्लोइंग बन सकती है।
डॉ. सूद बताते हैं कि स्किन को जल्दी उम्र पर ब्रेक लगाने के लिए रोजाना सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी होती है। डॉक्टर कहते हैं कि कई स्टडी में ये बात सामने आ चुकी है कि जो लोग रोज फेस पर सनस्क्रीन इस्तेमाल करते हैं, उनमें 4.5 साल तक स्किन एजिंग में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होती है। सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले डैमेज से बचाता है। चेहरे पर रोज सनस्क्रीन लगाने से झाइयां, झुर्रियां और स्किन का ढीलापन कम होता है।
जो लड़कियां स्मोकिंग करती हैं उनकी स्किन जल्दी बूढ़ी होने लगती है। स्मोकिंग करने से स्किन में कोलेजन का प्रोडक्शन कम हो जाता है। इतना ही स्मोकिंग स्किन में पहले से मौजूद कोलेजन को तोड़ देती है। इससे झाइयां और झुर्रियां तेजी से होती हैं। इसलिए जो लड़कियां स्मोकिंग करती हैं उन्हें ग्लोइंग स्किन के लिए इसे छोड़ने की जरूरत है। डॉ. सूद बताते हैं कि स्मोकिंग छोड़ने के कुछ महीनों में ही स्किन का रंग, टेक्सचर में काफी सुधार आने लगता है।
कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है और डॉक्टर भी इस बात को मानते हैं कि अल्कोहल यानी की शराब का सेवन करने से स्किन उम्र से पहले बूढ़ी होने लगती है। शराब पीने से चेहरे की सूजन बढ़ती है और ये डिहाइड्रेशन का कारण भी बनता है। जिसकी वजह से चेहरे पर गहरी झुर्रियां, चेहरे पर सूजन, नसें दिखना और चेहरे की शेप ढीली पड़ना जैसी समस्याएं हो सकती है। अगर आप 50 की उम्र में भी 30 जैसी जवां त्वचा चाहते हैं तो शराब पीना बिल्कुल छोड़ दें।
काम, घर और परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के चक्कर में तनाव हम सभी के जीवन का हिस्सा बन चुका है। ज्यादा तनाव में रहने से भी चेहरे पर जल्दी झाइयां, झुर्रियां और दाग-धब्बे आने लगते हैं। इंस्टाग्राम वीडियो में डॉ. सूद बताते हैं कि ज्यादा तनाव लेने से स्किन के कोलेजन बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इससे स्किन कमजोर होने लगती है और एजिंग के लक्षण नजर आते हैं। चेहरे की बढ़ती उम्र पर ब्रेक लगाने के लिए तनाव को कम करना जरूरी है। तनाव कम होने से स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है, नमी बनी रहती है और झाइयों व झुर्रियों की परेशानी भी देर से शुरू होती है।
रोजाना 3 लीटर पानी पीने से भी स्किन स्मूद रहती है। पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इससे त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है। इससे झाइयां, झुर्रियां और पिंपल्स की परेशानी भी कम होती है।
त्वचा पर बहुत ज्यादा हार्श या भारी केमिकल्स वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन को नेचुरल नमी खो जाती है। इसके कारण स्किन समय से पहले बूढ़ी लगती है। चेहरे को सालों साल जवां बनाए रखने के लिए हल्का क्लींजर और सेरामाइड्स व मॉइस्चराइजिंग तत्वों वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। लाइट स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन लंबे समय तक हेल्दी रहती है।
देखें VIDEO....
View this post on Instagram