Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मछली का तेल स्किन और बालों के लिए है वरदान, जानें 6 फायदे

हार्ट और किडनी को हेल्दी रखने में मछली का तेल फायदेमंद है।

मछली का तेल स्किन और बालों के लिए है वरदान, जानें 6 फायदे
मछली के तेल से होने वाले 6 फायदे। © Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Updated : December 10, 2019 10:53 AM IST

मछली को खाने में प्रयोग करते हैं और यह हेल्थ के लिये फायदेमंद भी होती है। मछली का तेल उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। मछली का तेल मछली से निकाला जाता है। अगर बाजार की बात करें तो इसकी कैप्सूल भी आती हैं। मछली के तेल में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। स्किन की चमक और बालों की मजबूती दोनों के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत जरूरी होता है। मछली के तेल का सेवन करने वालों को हार्ट और किडनी की बीमारियां कम होती हैं। मछली के तेल का सेवन करने से किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। मछली का तेल का सेवन करने से शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

कैसे करें मछली के तेल का उपयोग 

  • आपको मछली के तेल के 5 कैप्सूल चाहिए। इनसे तेल निकाल लें। एक कॉटन पैड का उपयोग कर अपने चेहरे पर मछली के तेल को लगाएं। इसे कम से कम 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें।
  • दो बड़े चम्मच जैतून का तेल और 2 चम्मच मछली का तेल लें। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं। अब अपनी उंगलियों का उपयोग करके अपने बालों में इस तेल के मिश्रण को लगाएं। धीरे-धीरे इसे मालिश करें। एक शॉवर कैप लें और इसे सिर ढ़क लें। इसे कम से कम 2-3 घंटों तक रहने दें ताकि स्कैल्प तेल को सोख ले। अब शैम्पू करके अपने बालों को ठीक से धो लें।

मछली के तेल से होने वाले 6 फायदे

  1. एंटी इंफ्लेमेटरी होने के कारण मछली का तेल संक्रमण से लड़ने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  2. मछली का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है।
  3. यह मुँहासों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।
  4. मछली का तेल स्कैल्प को पोषित करने और इसे स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
  5. यह बालों का गिरना कम करता है।
  6. मछली के तेल का उपयोग बालों के विकास को बढ़ाता है।

झड़ते हुए बालों से हैं परेशान ? आज से ही आजमाएं 8 आसान उपाय।

फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं ये तीन हर्ब्स।

Also Read

More News

रोजाना cod liver oil कैप्सूल खाने से होते हैं ये 7 फायदे.

कॉड लिवर ऑयल कैप्सूल नहीं खाते तो जरूर खाएं, वजन कम करने के साथ शरीर को होंगे ये फायदे.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कॉड लिवर ऑयल कैप्सूल्स साइड इफेक्ट्स.

About the Author

... Read More