Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे पर सीधे न लगाएं ये 5 चीजें नहीं तो झुलस जाएगा आपका चेहरा, भूलकर भी न लगाएं

सुंदर बनने के चक्कर में अक्सर लोग अपने चेहरे के साथ एक्सपेरीमेंट करते हैं लेकिन ऐसा करना उनके और उनके चेहरे के लिए घातक (worst things on your face)साबित होता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें।

चेहरे पर सीधे न लगाएं ये 5 चीजें नहीं तो झुलस जाएगा आपका चेहरा, भूलकर भी न लगाएं
चेहरे पर सीधे न लगाएं ये 5 चीजें नहीं तो झुलस जाएगा आपका चेहरा, भूलकर भी न लगाएं

Written by Jitendra Gupta |Published : December 8, 2020 4:14 PM IST

आपका चेहरा ही आपकी पर्सेनैलिटी बयां करता है इस बात से ज्यादातर लोग सहमत होंगे कि उनका चेहरा ही उनकी शख्सियत बताता है। सुंदर बनने के चक्कर में अक्सर लोग अपने चेहरे के साथ एक्सपेरीमेंट करते हैं लेकिन ऐसा करना उनके और उनके चेहरे के लिए घातक (worst things on your face)साबित होता है। जी हां, दरअसल बहुत से लोग सुंदर दिखने के चक्कर में अपने चेहरे पर ऐसे-ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिनके कारण उन्हें बाद में परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिर चाहे वे नींबू हो या शहद ये सभी चीजें चेहरे पर सीधे लगाने (worst things on your face)से आपकी स्किन झुलस सकती है और आपके कई तरह की अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको कभी भी चेहरे पर डायरेक्ट नहीं लगाना चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड (Hydrogen Peroxide: worst things on your face)

यह एक प्रसिद्ध जिट फाइटर है क्योंकि यह आपके चेहरे (worst things on your face)पर रहने वाले जीवाणुओं यानी की बैक्टीरिया को मारने का काम करता है। लेकिन हाइड्रोजन पेरोक्साइड आपकी स्किन संबंधी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिसमें फाइब्रोब्लास्ट शामिल हैं। फाइब्रोब्लास्ट, नए टिश्यू बनाने और घावों को भरने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इस प्रोडक्ट से कटे और जले की सफाई भी नहीं करनी चाहिए। इसकी जगह आप साबुन और पानी का इस्तेमाल करें। हाइड्रोजन पेरोक्साइड आपकी पहले से ही नाजुक त्वचा को परेशान कर सकता है।

डियोडोरेंट (Deodorant: worst things on your face)

अगर आपके चेहरे पर बार-बार पसीने आते हैं तो अपनी भौंह, गाल और अन्य जगहों पर एंटीपर्सपिरेंट को लगाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये भले ही आपको अच्छा लगता हो लेकिन डियोड्रेंट स्टिक और रोलर्स छिद्रों को बंद कर सकते हैं और पसीने को रोकने का काम करते हैं। आपके चेहरे की त्वचा (worst things on your face)भी संवेदनशील होती है और आपको इसे चेहरे पर लगाने से एलर्जी भी हो सकती है। आपको इसके बजाय स्किन एक्सरपर्ट से मिलने की जरूरत है।

शहद (Honey)

इस मीठे पदार्थ का उपयोग प्राचीन काल से घावों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। कुछ लोग मुंहासे को मिटाने के लिए चेहरे पर इसका प्रयोग करते हैं। शहद, कीटाणुओं को मारने में मदद करता है और सूजन को कम करने का काम करता है। एक अध्ययन में ये पाया गया है कि शहद जीवाणुरोधी साबुन से बेहतर काम नहीं करता है। अगर आप अभी भी इसे आजमाना चाहते हैं, तो मनुका शहद की तलाश करें, जिसमें कीटाणुओं को मारने की शक्ति होती है।

हेयर डाई (Hair Dye: worst things on your face)

अगर आप अपने बालों को रंगते हैं, तो आप चाहते हैं कि आपके बालों का कलर आपकी भौंहों से मेल खाएं। लेकिन यह कोई DIY नुस्खा नहीं है। हेयर डाई में सुरक्षित मात्रा से ज्यादा पेरोक्साइड होता है, जो आपकी भौंहों के आस-पास के क्षेत्र के लिए सही नहीं है। आप आसपास की त्वचा को जला (worst things on your face)सकते हैं या यहां तक कि अपनी आंखों को भी घायल कर सकते हैं। इसके बजाय दवा की दुकान पर आप टिंटेड ब्रो जेल खरीद सकते हैं या फिर हल्के भूरे रंग के काजल या आई शैडो पाउडर के साथ अपने ब्रो को कोट कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हेयर स्प्रे (Hair Spray)

किसी शादी में जाना हो या पार्टी में बिखरे बालों को लेकर कोई नहीं जाना चाहता। बिखरे और उलझे बालों से छुटकारा पाने का यह एक आसान और प्रभावी तरीका है। लेकिन अपने मेकअप को सेट करने के लिए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल न करें। यह चीज आपकी त्वचा को शुष्क कर सकती है या एलर्जी का कारण बन सकती है।

About the Author

... Read More