... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : October 22, 2020 3:57 PM IST
दिन में ज्यादा देर तक मास्क पहनने से स्किन पर पड़ने लगे रैशेज और होने लगी खुजली, इन टिप्स से अपने स्किन का रखें ख्याल
कोरोनोवायरस संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना, जिसे आप बड़ी आसानी से कर सकते हैं। हालांकि, दिन भर मास्क पहनने के अपने ही अलग नुकसान हैं। जिसमें से पसीना आना और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं भी शामिल हैं। फेस मास्क को ज्यादा देर तक पहनने से बहुत से लोगों को मुंहासे की शिकायत होने लगी है क्योंकि मास्क के कारण चेहरे पर पसीना आता है और ये पसीना ही मुंहासों को कारण बन सकता है। लोग, आमतौर पर मास्क के कारण मुंहासे, ड्राई स्किन और फटे होंठों की शिकायत करते हैं। दरअसल होता यूं है कि मास्क पहनने से चेहरे पर पसीना, गर्मी और घर्षण पैदा होता है, जिससे रोम छिद्र बंद हो सकते हैं और बैक्टीरिया को बढ़ने का कारण मिल जाता है, जिसके कारण त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी इस समस्या से ही परेशान हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को रोकने के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
मास्क पहनने के कारण होने वाली समस्याओं से बचने के लिए आपको पहली चीज जो करनी चाहिए वह ये है कि अपने चेहरे पर अच्छे क्लींजर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। आपको अपनी स्किन को साफ करने के लिए खुशबू रहित हल्के और कोमल क्लींजर का उपयोग करना चाहिए। आपको मास्क उतारने के बाद, अपने चेहरे को क्लींजर से अच्छी तरह से साफ करना चाहिए और फिर अपने स्किन टाइप के अनुसार ही मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो क्रीम-बेस्ड मॉइस्चराइजर का उपयोग करें, सामान्य स्किन वाले लोगों को लोशन-बेस्ड मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए जबकि ऑयली स्किन वाले लोगों को जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए। मॉइस्चराइजर खरीदते वक्त आपको ऐसे मॉस्चराइजर खरीदना चाहिए जिसमें सेरामाइड्स और हयालूरोनिक एसिड हो क्योंकि ये आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है और स्किन को कोमल बनाता है।
अगर आपको लंबे समय तक धूप में बाहर रहते हैं तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें। आप मिनरल्स बेस्ड या फिजिकल ब्लॉकर सनस्क्रीन को सबसे अच्छा माना जाता है। स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, इन सनस्क्रीन में टाइटेनियम डाइऑक्साइड या जिंक ऑक्साइड होता है, जो आपकी त्वचा की बेहतर तरीके से रक्षा करता है।
लंबे समय तक मास्क पहनने से भी आपके होंठ रूखे हो सकते हैं। इसलिए उन्हें मुलायम बनाने के लिए नियमित रूप से पेट्रोलियम जेली लगाएं। मास्क पहनने और सोने से पहले थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली लगाएं।
मेकअप चीजों को और अधिक खराब बना सकता है और त्वचा से संबंधित समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकता है। अगर संभव हो तो मास्क पहनने से पहले मेकअप लगाने से बचें। अगर आप मेकअप करना ही चाहती हैं तो सुनिश्चित करें कि ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जो नॉन कॉमेडोजेनिक और ऑयल फ्री हों।
मास्किंग और एक्सफोलिएशन आपकी त्वचा को शुष्क बना सकता है और जलन पैदा कर सकता है। अगर आपको ज्यादा देर तक मास्क पहनना है तो कम मात्रा में एक्सफोलिएटर और रेटिनॉल का इस्तेमाल करें।
जब भी बात स्किन हेल्थ की आती है तो आप किस प्रकार का मास्क पहनते हैं यह भी मायने रखता है। बाजार में बहुत सारे फैंसी मास्क उपलब्ध हैं, लेकिन सभी त्वचा के अनुकूल नहीं हैं। स्किन एक्सपर्ट रुई जैसी सामग्री से बने मास्क पहनने का सुझाव देते हैं क्योंकि ये नायलॉन और पॉलिएस्टर के मुकाबले आपकी स्किन के लिए अधिक उपयोगी होते हैं। हां इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपका मास्क ठीक से फिट होना चाहिए और आपको हर बार उपयोग के बाद इसे धोना चाहिए। अपने मास्क को धोने के लिए गर्म पानी और डिटर्जेंट का उपयोग करें।