
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : July 19, 2021 5:05 PM IST
उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोगों की जीवनशैली खराब होने लगती है, और एक खराब लाइफस्टाइल के कारण हमें बहुत सारी स्किन समस्याओं जैसे झुर्रियां (Wrinkles), डल स्किन आदि का सामना करना पड़ता है और फिर हम बाद में इनके उपचारों के बारे में ढूंढते रहते हैं। लेकिन अगर आप इन समस्याओं से पहले ही अपने आप को बचाने की कोशिश करती हैं तो आपकी स्किन एक बहुत अच्छी अवस्था में रह सकती है और आपको उम्र बढ़ने के साथ अपनी त्वचा की लेकर अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। अगर आपको 35 साल की उम्र से पहले एजिंग के लक्षण (Aging Symptoms) दिखने लगे हैं और आप इनसे अपना पीछा छुड़ाना चाहती हैं तो यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं।
आपको अपनी स्किन को अच्छी रखने के लिए अच्छे स्किन केयर रूटीन की आवश्यकता होती है। इसलिए आपको यह जरूर सुनिश्चित करना चाहिए की आप अपने स्किन केयर रूटीन में सन स्क्रीन, क्लींजिंग, मॉइश्चराइज करना आदि जरूर शामिल करें। खुद को सूर्य से जितना हो सके उतना बचाएं। धूम्रपान न करें तो ही अच्छा है।
अगर आप अलग अलग अवस्थाओं में सोते हैं तो भी आपको झुर्रियां आने लगती हैं और जब आप अपने मुंह के बल सोती हैं तो आपको स्लीप लाइंस की समस्या आने लगती है इसलिए आपको हमेशा यह जरूर सुनिश्चित करना चाहिए की आप अपनी कमर के बल और एक अच्छी अवस्था में ही सो रही हैं।
सालमन एक बहुत अच्छा प्रोटीन का स्रोत होती है और प्रोटीन अच्छी स्किन पाने के लिए एक नींव का काम करता है। इसमें ओमेगा 3 और बहुत से फैटी एसिड्स भी होते हैं जो आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छे होते हैं और यह आपकी स्किन को जवान और चमकदार बनाने में लाभ देते हैं। इसलिए अधिक प्रोटीन के स्रोत को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।
यह प्राकृतिक एसिड होते हैं जो आपकी स्किन की टॉप लेयर जोकि डेड स्किन सेल्स की होती है उसे लिफ्ट करते हैं। इससे आपकी फाइन लाइंस, झुर्रियां और पोर्स बहुत ही कम दिखने शुरू हो जाते हैं और यह धीरे धीरे साफ हो जाते हैं। यह प्रोटीन हमारी स्किन को मजबूत और टाइट करने में लाभ देते हैं और स्किन को ढीली होने से बचाते हैं।
अगर आप अपने चेहरे को बार बार धोती हैं तो इससे नल के पानी से स्किन से मॉइश्चर और प्राकृतिक ऑयल निकलने शुरू हो जाते हैं जो आपको झुर्रियों से बचा कर रखते हैं। इसलिए बार बार मुंह धोने से यह सुरक्षा ढीली पड़ने लगती है और आपको झुर्रियां दिखनी शुरू हो जाती है। इसलिए केवल जरूरत पड़ने पर ही अपनी स्किन को धोएं।।
विटामिन सी आपकी स्किन के लिए बहुत लाभदायक होता है क्योंकि यह आपकी स्किन में कोलेजन को बढ़ाता है जिससे आपकी स्किन टाइट होती है और ब्राइट भी होती है। यह आपकी स्किन को सूर्य द्वारा आने वाली यूवी किरणों से भी बचाता है। इससे रेडनेस, डार्क स्पॉट और अलग अलग स्किन टोन की समस्याएं कम होती हैं। इसलिए किसी अच्छे विटामिन सी सीरम का प्रयोग जरूर करें।
निष्कर्ष
इन टिप्स के साथ साथ आपको अपनी स्किन को बेहतर बनाने के लिए और एजिंग से बचाने के लिए एक हेल्दी डाइट का भी सेवन करना बहुत जरूरी होता हैं। कोशिश करें की आप अधिक से अधिक हरी सब्जियां खाएं और कम से कम जंक फूड और ऑयली फूड का सेवन करें ताकि आपकी स्किन मजबूत बने और इसमें टाईटनेस आए और आप एजिंग के लक्षणों से कोसो दूर रह सकें।