चेहरे पर थकान से उड़ गई चमक? फॉलो करें ये 5 टिप्स, मुर्झाया चेहरा दिखेगा ताजा और खिला-खिला

जरूरत से ज्यादा काम करना और पर्याप्त नींद न ले पाने से शरीर में रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और त्वचा पर थकान दिखाई देना शुरू हो जाती है। अगर आप भी अक्सर इस स्थिति से परेशान रहते हैं तो इन उपायों को आजमाकर देखिए। इन टिप्स से आपको अपना चेहरा रिफ्रेश बनाने में मदद मिलेगी।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 17, 2020 1:16 PM IST

त्वचा की थकान का मतलब है चेहरे का मुर्झाया हुआ नजर आना, चेहरा ड्राई दिखाई देना और स्किन का बेजान सा लगना। जिस भी दिन अगर किसी समारोह या किसी महोत्सव में जाना हो तो कई बार घर में इतना काम होता है कि खुद को तैयार होने का वक्त ही नहीं मिलता, जिसके कारण चेहरा एकदम मुर्झाया सा लगने लगता है। जब आप ज्यादा थके हुए होते हैं या आपको नींद आ रही होती है तो आपकी त्वचा पर बदलाव दिखाई देना शुरू हो जाते हैं। इतना ही नहीं जरूरत से ज्यादा काम करना और पर्याप्त नींद न ले पाने से शरीर में रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और त्वचा पर थकान दिखाई देना शुरू हो जाती है। अगर आप भी अक्सर इस स्थिति से परेशान रहते हैं तो इन उपायों को आजमाकर देखिए। ये टिप्स समय पर बहुत काम आते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखें

जब आप अपनी त्वचा को हाइड्रेट करना शुरू करते हैं, तो आप अधिक जीवंत दिखेंगे और आपकी त्वचा भी उतनी ही चमकदार दिखाई देगी। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि स्किन बहुत ज्यादा सूखी या बेजान दिखाई दे रही है तो आप फेस ऑयल का भी प्रयोग कर सकते हैं और ऐसा करने से आपकी स्किन को हाइड्रेट करने में मदद मिलेगी।

हल्के फाउंडेशन का प्रयोग करें

जब आपको लगे कि आपका चेहरा फीका दिखाई दे रहा है तो आप ज्यादा फाउंडेशन के बजाए हल्के फाउंडेशन का प्रयोग करें। आप अपने स्किन टोन को बेहतर बनाने के लिए एक अच्छे मॉश्चराइजर या फिर सीसी क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा को ग्लो देने का काम करेगा।

स्किन को बनाएं हेल्दी

आप हल्के ब्लश का उपयोग कर अपनी स्किन को हेल्दी बना सकते हैं। आपको हमेशा प्राकृतिक और योग्य शेड का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने गालों के उभार पर ब्लश का प्रयोग करना चाहिए ताकि आपका चेहरा दमके और आकर्षक दिखे।

आंखे लाल होने पर करें ये काम

अगर आपको अपनी आंखें ज्यादा लाल दिखाई दे रही हैं तो उन्हें तरोंताजा बनाने के लिए आंखों की ड्रॉप का इस्तेमाल करें। यह आपकी आंखों को बेरतर बनाएगा और उन्हें सफेद व चमकदार बनाने में आपकी मदद करेगा। आप चाहें तो आंखों की चमक को बरकरार रखने के लिए हल्के आईलाइनर का भी प्रयोग कर सकते हैं।

होंठ भी जाते हैं थक

जैसा कि आपकी आंखे बताती हैं आप थके हुए है ठीक उसी तरह आपके होंठ भी ये बताते हैं कि आप थके हुए हैं। अगर आपके होंठ सूखे व परतदार दिखाई दे रहे हैं तो आपको अपने होंठों पर स्क्रब करना चाहिए और लिप बाम लगाना चाहिए ताकि वे हाइड्रेट रहें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source